Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

IPL 2025: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा

19 अप्रैल, 2025 02:34 PM

बेंगलुरु। पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से मिली का हार का ठीकरा खराब बल्लेबाजी पर फोड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि उनके बल्लेबाज एक इकाई के तौर पर प्रदर्शन नहीं कर सके। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पाटीदार ने कहा “ वर्षा के बाद विकेट में नमी के कारण शुरु में बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा मगर यह कोई बहाना नहीं है। सच तो यह है कि हम एक इकाई के तौर पर बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस विकेट पर साझेदारी निभाना जरुरी था। टिम डेविड ने इसी विकेट पर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली मगर अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक था। हम इस मैच को एक सबक के तौर पर लेना पसंद करेंगे।”

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और युवा बल्लेबाज नेहल बढेरा को देते हुए कहा कि चहल एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। उनकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं कर सकता। उन्होने कहा “ मैने उनसे मैच के पहले कहा था कि वह रन बचाने के बजाय विकेट लेने पर अपना ध्यान लगायें जिससे रनों की रफ्तार वैसे ही थम जाएगी। उन्होंने वैसा ही किया और रजत पाटीदार और जितेश शर्मा के महत्वपूर्ण विकेट झटके। बाकी काम अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़ और मार्को यानसन ने कर दिया।”

बढेरा की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, “ निश्चित तौर पर आपको एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करे। नेहल का रवैया आज शानदार था। उम्मीद है कि आगे भी वह इसी फॉर्म को बरकरार रखेंगे।” गौरतलब है कि शुक्रवार शाम आरसीबी और पीबीकेएस के बीच बारिश से प्रभावित मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया था जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 95 रन बनाए जिसके जवाब में पंजाब ने विजय लक्ष्य 12.1 ओवर में हासिल कर दिया था। पंजाब को ओर से नेहल वढेरा ने 19 गेंद पर 33 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल