Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

IndiGo Crisis: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों की मदद के लिए खास इंतजाम; CEO अजय वर्मा ने दी जानकारी

11 दिसंबर, 2025 05:06 PM

चंडीगढ़: शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) ने इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) के संचालन में आ रही दिक्कतों के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए बड़े और त्वरित कदम उठाए हैं। बुधवार को एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा (CEO Ajay Verma) ने ब्रीफिंग के दौरान बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए बेहतर सेवाएं और निरंतर सहायता सुनिश्चित की है।

सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए एयरपोर्ट पर अतिरिक्त "May I Help You" स्टाफ, डिजी बडीज (Digi Buddies) और एयरलाइन ग्राउंड स्टाफ तैनात किया गया है। इनका विशेष फोकस वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, विशेष आवश्यकता वाले लोगों (PRMs) और बच्चों वाले परिवारों पर है।

व्हीलचेयर सेवाओं, कतार प्रबंधन और चेक-इन सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, नॉन-ऑपरेशनल जोन से कुर्सियां लाकर चेक-इन और सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा

एयरपोर्ट पर टॉयलेट्स और ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में हाउसकीपिंग स्टाफ और निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए चेक-इन एरिया में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों की मदद के लिए पहले चेक-इन काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर्स को 'इंडिगो हेल्पडेस्क' में बदल दिया गया है। साथ ही, ड्यूटी मैनेजरों के नंबर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं और एक डेडिकेटेड कंट्रोल रूम एक्टिव किया गया है।

4 उड़ानें रद्द, खाने-पीने की चीजों पर कंट्रोल

सीईओ ने बताया कि आज चंडीगढ़ से इंडिगो की 28 उड़ानें निर्धारित थीं, जिनमें से 4 रद्द कर दी गई हैं। 9 दिसंबर को ऑन-टाइम प्रदर्शन 92.6% और 10 दिसंबर को 86.5% रहा, जिसमें औसतन 20 मिनट की देरी देखी गई। यात्रियों की मदद के लिए फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स को कीमतें नियंत्रित रखने या सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल्स और बैगेज डिलीवरी

मोहाली जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के पास स्थित सभी बजट होटल्स को निर्देश दिया है कि वे फंसे हुए यात्रियों को उचित आवास उपलब्ध कराएं। CHIAL ने सोशल मीडिया पर ऐसे होटलों की सूची और नंबर साझा किए हैं। वहीं, बैगेज की समस्या को सुलझाने के लिए टीमें काम कर रही हैं। 10 दिसंबर को 51 बैग डिलीवर किए गए, जबकि अन्य स्टेशनों से आए 31 बैग की डिलीवरी को प्राथमिकता दी जा रही है। इंडिगो ने रिफंड और रीशेड्यूलिंग के लिए व्हाट्सएप और एसएमएस चैनल भी एक्टिव किए हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां