Saturday, February 28, 2026
BREAKING
'सच की हमेशा जीत होती है', केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोले CM भगवंत मान प्रदेश में प्रत्येक मानसून सत्र से पूर्व नदियों की वार्षिक डी-सिल्टिंग की कोई निर्धारित परंपरा नहीं है : श्रुति चौधरी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सग्गा एवं समाना बाहु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाया जाएगा : आरती सिंह राव सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले को बेहतर और सुरक्षित सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए : रणबीर गंगवा देशी कपास उगाने वाले किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है : श्याम सिंह राणा डबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2026 तक फसल के नुकसान के लिए सरकार द्वारा मुआवजा वितरित कर दिया गया है ‘‘सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ : अनिल विज आतिशी वीडियो केस: डीजीपी गौरव यादव और होम सेक्रेटरी दिल्ली विधानसभा में पेश कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया: बलतेज पन्नू

खेल

IND vs USA : ड्रेसिंग रूम में कोच गंभीर ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

08 फ़रवरी, 2026 05:29 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को जीत से आगाज़ दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी को लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खुलकर तारीफ की है। USA के खिलाफ दबाव भरे मुकाबले में सूर्या की यह पारी भारत के लिए मैच जिताऊ साबित हुई।

गंभीर ने बीसीसीआई डॉट टीवी से बातचीत में कहा, 'सूर्या, यह एक मास्टरक्लास था। दबाव में खेली गई यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बेहतरीन पारियों में से एक है।'

77/6 के संकट से भारत की शानदार वापसी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे कठिन समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए अहम 41 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। सूर्या ने अंत के ओवरों में अपने 360 डिग्री शॉट्स और आक्रामक बल्लेबाजी से भारत को 161/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जीत के बाद भी आत्ममंथन जरूरी: सूर्या

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि जीत के बावजूद टीम को अपनी कमियों पर काम करना होगा।

उन्होंने कहा, 'पिच मुश्किल थी, लेकिन हम सब कुछ नजरअंदाज नहीं कर सकते। हमें समझना होगा कि हम कहां बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। हर मैच कुछ सिखाता है।'

गेंदबाजों ने USA को किया बेबस

भारत के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज: 3 विकेट (29 रन), अर्शदीप सिंह: 2 विकेट,अक्षर पटेल: 2 विकेट; इनके दम पर USA की टीम 132/8 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 29 रन से जीत लिया।

वानखेड़े में कप्तानी करना खास अनुभव

अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी को लेकर सूर्या ने कहा, 'वानखेड़े में खेलना हमेशा खास होता है। कप्तान के रूप में यहां उतरना और दर्शकों का समर्थन मिलना वाकई शानदार अनुभव था।'

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टी20 विश्व कप: '250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे', विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान

टी20 विश्व कप: '250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे', विस्फोटक पारी के बाद तिलक वर्मा का बयान

'बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं', युवराज सिंह ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

'बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं', युवराज सिंह ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ

मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: देवजीत सैकिया

मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं: देवजीत सैकिया

भारत के धुरंधर वापसी को तैयार, आज जिम्बाब्वे पर पाना होगा पार, शाम सात बजे से खेला जाएगा मैच

भारत के धुरंधर वापसी को तैयार, आज जिम्बाब्वे पर पाना होगा पार, शाम सात बजे से खेला जाएगा मैच

आज आमने-सामने होंगी अपराजित टीमें, दोपहर बाद तीन बजे से वेस्टइंडीज-अफ्रीका में भिड़ंत

आज आमने-सामने होंगी अपराजित टीमें, दोपहर बाद तीन बजे से वेस्टइंडीज-अफ्रीका में भिड़ंत

भारत बधिर क्रिकेट टीम ने जीता पहला एडीसीए टी20आई एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

भारत बधिर क्रिकेट टीम ने जीता पहला एडीसीए टी20आई एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, सुपर-8 से बाहर हुई लंका

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, सुपर-8 से बाहर हुई लंका

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है दमदार

T20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, विश्व कप में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है दमदार

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया