Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

IND vs SA: चौथे T20I में टूट सकता है कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, अभिषेक सिर्फ 47 रन दूर

17 दिसंबर, 2025 01:58 PM

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने पिछले मुकाबले में 35 रन की अहम पारी खेलकर एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म का संकेत दिया है। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से अब सिर्फ 47 रन दूर रह गए हैं। 2025 में अभिषेक अब तक 40 टी20 मैचों में 1568 रन बना चुके हैं।

यह रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2016 में 31 मैचों में 1614 रन बनाए थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज में अभिषेक के पास इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। लखनऊ में खेले जाने वाले अगले मुकाबले में अगर उनका बल्ला चला, तो वह कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 रन (भारतीय)

विराट कोहली (2016) – 1614 रन
अभिषेक शर्मा (2025) – 1568 रन
सूर्यकुमार यादव (2022) – 1503 रन
सूर्यकुमार यादव (2023) – 1338 रन

सीरीज में निगाहें अभिषेक पर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अभिषेक की शुरुआत खास नहीं रही थी, लेकिन पिछले मैच में 35 रन की पारी ने उनकी लय में वापसी के संकेत दिए हैं। 2025 में तीन शतक और नौ अर्धशतक जड़ चुके अभिषेक से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिससे वह इतिहास रच सकें।

भारत की निगाहें सीरीज जीत पर 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत अभी 2-1 से आगे है। पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की, दूसरे में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और तीसरे में फिर भारत ने बाजी मार ली थी। अगर आज का मैच भारतीय टीम जीत जाती है तो सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना लेगी।

चौथा टी20 मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और टॉस लगभग 6:30 बजे होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और जीयो हॉटस्टार पर दर्शक लाइव देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा