Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

IPL 2026: इस तारीख से होगी 19वें सीजन की शुरुआत, ऑक्शन से पहले सामने आया ये बड़ा अपडेट

16 दिसंबर, 2025 01:08 PM

आईपीएल 2026 को लेकर मिनी ऑक्शन से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च 2026 से हो सकती है, जबकि इसका फाइनल 31 मई 2026 को खेले जाने की संभावना है। आगामी सीजन के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जो यूएई में होगा। इस ऑक्शन में 10 टीमें 350 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी।

बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को दी अहम जानकारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। यह फैसला अबू धाबी में हुई आईपीएल फ्रेंचाइजी की बैठक के दौरान लिया गया है और बीसीसीआई ने इसकी सूचना सभी टीमों को दे दी है। आईपीएल सीजन 19 की संभावित तारीखों का खुलासा लीग के सीईओ हेमांग अमीन ने मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को दी गई ब्रीफिंग में किया। परंपरा के मुताबिक, आईपीएल का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन की घरेलू जमीन पर खेला जाता है, लेकिन अगले सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच होगा या नहीं, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ऑक्शन पूल में जुड़े 19 नए खिलाड़ी

मिनी ऑक्शन से पहले ऑक्शन रजिस्टर में खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है। ऑक्शन पूल में 19 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अभिमन्यु ईश्वरन, मणि शंकर मुरा सिंह, वीरनदीप सिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजीत, ईथन बॉश, क्रिस ग्रीन, स्वास्तिक चिकारा, राहुल राज नामला, विराट सिंह, त्रिपुरेश सिंह, काइल वेरेन, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन सियर्स, राजेश मोहंती, स्वास्तिक सामल, सारांश जैन, सूरज संगाराजू और तन्मय अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

एक ही दिन शुरू होंगे IPL और PSL

आईपीएल 2026 की संभावित तारीख सामने आते ही यह भी साफ हो गया है कि आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत एक ही दिन हो सकती है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि पीएसएल 2026 का आगाज भी 26 मार्च से होगा। दिलचस्प बात यह है कि पहले भी दोनों लीग एक ही समय के आसपास आयोजित होती रही हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब IPL और PSL एक ही तारीख से शुरू होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा