Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीते जानिक सिनर, दूसरे दौर में बनाई जगह: विंबलडन 2026 राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के कातिल शूटरों की तस्वीरें आई सामने, चौंकाने वाले खुलासे

17 दिसंबर, 2025 02:09 PM

पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार शूटरों की पहचान आदित्य कपूर और करण पाठक निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इन दोनों का पूरा क्रिमिनल रिकार्ड निकलवाया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस साजिश में सिर्फ शूटर ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया की पल-पल की रेकी और मुखबरी करने वाले अन्य लोग भी शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि टूर्नामेंट स्थल पर पुलिस सिक्योरिटी होने के बावजूद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

मोहाली पुलिस ने बताया कि फिलहाल 2 शूटरों के नाम सामने आए हैं, जबकि उनके एक तीसरे साथी और लॉजिस्टिक सपोर्ट पहुंचाने वाले की पहचान और तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस बीच पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि राणा बलाचौरिया के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से कथित लिंक होने का शक है। इसी वजह से वह बंबीहा गैंग के निशाने पर आया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि इस एंगल की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा

पूरा मामला:
आपको बता दें कि, मोहाली में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट को लेक राणा बलाचौरिया को धमकी दी जा रही थी। उसकी टीम मजबूत होने के चलते उसे टूर्नामेंट खेलने से रोका जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि ये धमकी राणा बलाचौरिया को उसके रिश्तेदारों द्वारा पहुंचाई जा रही थी। मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया को कोई फैंस से मिलने की बात कह कर बुलाकर मंच के साइड पर ले गया। जहां पर शूटर पहले से तैयारी में खड़े थे। इस दौरान फोटो खींचवाने के बहाने से करीब से शूटर ने राणा बलाचौरिया के सिर में गोली मार दी जोकि सीधे मुंह से बाहर निकल गई। जैसे राणा गोली लगने से नीचे गिर गया तो मौके से हमलावर फरार हो गए। गोली चलते पूरे टूर्नामेंट में हड़कंप मच गया। राणा बलाचौरिया को तुरन्त फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल