Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

खेल

Ind vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए पंत, इस धुरंधर की एंट्री

11 जनवरी, 2026 01:41 PM

वडोदरा। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रविवार को अभ्यास के दौरान लगी साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। ध्रुव जुरेल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है और वह वडोदरा में टीम से जुड़ भी चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जारी एक बयान में कहा, “पंत को शनिवार अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स में बल्लेबाजी करते समय दाईं तरफ पसलियों के पास अचानक दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। इसके बाद बीसीसीआई का चिकित्सा दल ने विशेषज्ञ के साथ उनकी क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। पंत को साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है और उन्हें एकदिवसीय सीरीज से बाहर कर दिया गया है।”

हालांकि पंत की चोट भारतीय टीम के संयोजन को अधिक प्रभावित नहीं करती क्योंकि के एल राहुल एकदिवसीय में पहले से ही नियमित विकेटकीपर हैं। हालांकि पंत अच्छे फॉर्म में थे और दिल्ली की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने इस दौरान छह पारियों में दो अर्धशतक लगाए। वहीं जुरेल भी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछली सात पारियों में छह 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। उनकी इस बल्लेबाजी से उत्तर प्रदेश की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

पहले एकदिवसीय के बाद वडोदरा से टीमें राजकोट (14 जनवरी) और इंदौर (18 जनवरी) में खेलेंगी, उसके बाद उनका ध्यान पांच मैचों की टी-20 पर रहेगा, जो नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में खेली जाएगी। यह सीरीज टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम मानी जा रही । टी-20 विश्व कप फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल भारत की टी-20 टीम में नहीं हैं।

एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर?

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में…

इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई