Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

IND vs NZ 3rd ODI : डेरिल के बाद फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड 277/3

18 जनवरी, 2026 06:05 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा तथा निर्णायक मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को मौका मिला है। वहीं न्यूजीलैंड ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की शकतीय पारी की बदौलत  3 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं। 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे। हमने इसी बारे में बात की थी (बॉलिंग करने के फैसले पर), पहले बैटिंग करके न्यूजीलैंड ने हम पर दबाव डाला। पहले बॉलिंग करने के फैसलों में से एक यह है कि पिच अच्छी दिख रही है, ज्यादा ओस की उम्मीद नहीं है, बोर्ड पर रन होने से हम बेहतर चेज कर पाएंगे। बीच के ओवरों में हमें अपनी लेंथ में बदलाव करना होगा, हम यही करना चाहते हैं। एक बदलाव अर्शदीप प्रसिद्ध की जगह आए हैं।

माइकल ब्रेसवेल ने कहा, 'हम भी पहले बॉलिंग करते, लेकिन यह एक अच्छी बैटिंग पिच लग रही है। यह एक डिसाइडर मैच है और हमारे लिए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का एक रोमांचक मौका है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट के आदी हो रहे हैं और अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है (नए चेहरों पर), लेकिन अब दबाव है और यह उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का अच्छा मौका है। पिछले मैच से कोई बदलाव नहीं। 

पिच रिपोर्ट

होलकर क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां गेंद पर अच्छा उछाल मिलता है, बाउंड्रीज़ अपेक्षाकृत छोटी हैं और बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। इस मैदान पर बड़े स्कोर का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की ऐतिहासिक पारी यहीं खेली थी। 

मौसम 

मौसम की बात करें तो इंदौर में रविवार को क्रिकेट के लिए हालात अनुकूल रहने की उम्मीद है। सुबह का तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, दोपहर में यह बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और शाम के समय तापमान गिरकर करीब 14 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। आसमान साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा