Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: सुक्खू कैबिनेट की मीटिंग कल, अहम प्रस्तावों पर मुहर के साथ खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

24 अक्टूबर, 2025 07:34 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है, जिसमें सबसे प्रमुख 13.79 किलोमीटर लंबा तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजैक्ट है। इसके अलावा प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सरकारी नौकरियों जैसे मुद्दों पर भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजैक्ट को मंजूरी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश रोपवे ट्रांसपोर्ट डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और केंद्रीय वन मंत्रालय से इसे पहले ही एफसीए स्टेज-1 की क्लीयरैंस मिल चुकी है। इस प्रोजैक्ट के बनने से शिमला में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी।

मंत्रिमंडल बैठक में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में उजड़े लोगों को बसाने की योजना पर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। सरकार नवम्बर माह से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाना चाहती है, जिसकी शुरूआत मंडी जिले से की जा सकती है। सरकार की पहली प्राथमिकता आपदा प्रभावितों को सुरक्षित बसाना है। इसी के चलते राज्य में लागू डिजास्टर एक्ट के कारण पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में और विलंब हो सकता है।

राज्य चयन आयोग के क्रियाशील होने के बाद अब विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर भी मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है। वित्त विभाग से स्वीकृत खाली पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं को अमल में लाने तथा नगर निगम शिमला के मेयर व डिप्टी मेयर के रोस्टर से जुड़े मामले पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

दिसम्बर महीने में सुक्खू सरकार अपना 3 वर्षाें का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की योजना है, जिसके स्थान का चयन भी किया जाना है। इस कार्यक्रम में सरकार अपनी 3 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी और अगले 2 वर्षों का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगी। इस विषय पर भी मंत्रिमंडल की इस बैठक या आगामी बैठक में चर्चा हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल