Thursday, July 23, 2026
BREAKING
'जन नायकन' रिव्यू: थलापति विजय ने आखिरी फिल्म में छोड़ी गहरी छाप, एक्शन और इमोशन का दिखा शानदार मेल इक्विटी ऑप्शंस मार्केट में घट रही एनएसई की बादशाहत, बीते तीन वित्त वर्षों में बाजार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत से अधिक घटी एआई का असर! उबर ने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें 16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल सपा शासन में भूमाफिया ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा: सीएम योगी पाकिस्तान: भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, खैबर पख्तूनख्वा में 18 की मौत आर. माधवन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने

हिमाचल

Himachal: सीएम सुक्खू बाेले-हरियाणा बीबीएमबी एरियर चुकाने का शपथ पत्र देगा, तभी बनेगा किशाऊ बांध

26 जून, 2025 05:01 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी पावर प्रोजैक्टों में 12 फीसदी राॅयल्टी और 1 फीसदी लाडा राशि के अलावा 40 वर्ष बाद प्रोजैक्ट हस्तांतरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नदियों में बहते पानी पर हमारा अधिकार है। ऐसे में सभी पावर प्रोजैक्टों पर 12, 18, 30 व 40 वर्ष का फार्मूला लागू होना चाहिए। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री सुक्खू कहा कि किशाऊ बांध का निर्माण कार्य तभी आगे बढ़ेगा, जब हरियाणा बीबीएमबी बकाया एरियर भुगतान करने संबंधी शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगा। एरियर की इस राशि को नकद धनराशि या बिजली के रूप में हस्तांतरित करके लौटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा व दिल्ली को प्रोजैक्ट में 90:10 के अनुपात से राशि देने को तैयार है, लेकिन हिमाचल प्रदेश को पैदा होने वाली बिजली पर धनराशि देने की मांग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न्यायोचित नहीं है और इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए। उन्होंने एसजेवीएनएल के नाथपा-झाकड़ी प्रोजैक्ट को 40 वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश सरकार को हस्तांतरित करने और बीबीएमबी में 12 फीसदी बिजली रॉयल्टी के रूप में देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी देने का यह निर्णय केंद्र सरकार की नीति का हिस्सा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी.प्रोजैक्ट में 2800 से 2900 मैगावाट बिजली हिमाचल प्रदेश के बहते पानी से पैदा हो रही है, जिसकी भरपाई 12 फीसदी रॉयल्टी के रूप में होनी चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के प्रति लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रदेश कब तक शोषण को सहता रहेगा। यदि प्रदेश को पावर प्रोजैक्टों में उसका लाभ मिलता तो आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ विकास की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होंने कहा कि आज भी हिमाचल प्रदेश के बांध विस्थापितों को राजस्थान में अपना हक नहीं मिल रहा है। इसी तरह बिलासपुर में उजड़े लोगों को भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात