Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: शिमला में दिखेगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच, विश्व चैंपियन यैंग चैन सहित 85 पायलट दिखाएंगे करतब

22 अक्टूबर, 2025 06:50 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय साहसिक खेल आयोजन के लिए तैयार है। 25 से 28 अक्तूबर तक शिमला के समीप जुन्गा में 'शिमला पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फैस्टीवल' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 85 प्रतिभागी आसमान में अपने करतब दिखाएंगे। इस प्रतिष्ठित आयोजन में पहली बार सिटिंग वर्ल्ड चैंपियन चीन के यैंग चैन भी हिस्सा ले रहे हैं, जो इस फैस्टीवल का मुख्य आकर्षण होंगे। बुधवार को पत्रकार वार्ता में फैस्टीवल के मीट डायरैक्टर अरुण रावत ने बताया कि इस चार दिवसीय स्पर्धा में 15 अंतर्राष्ट्रीय और 70 प्रतिभागी भारत के विभिन्न राज्यों से शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक दिन स्कोरिंग की जाएगी और चारों दिनों के संयुक्त अंकों के आधार पर विजेता का फैसला होगा।

खेल के रोमांच के साथ मनोरंजन का भी तड़का
फैस्टीवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे, जबकि पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विशेष अतिथि होंगे। फैस्टीवल में खेल के रोमांच के साथ मनोरंजन का भी तड़का लगेगा। पहले दिन 25 अक्तूबर की शाम को प्रसिद्ध हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, 26 अक्तूबर को विश्व प्रसिद्ध रैसलर 'द ग्रेट खली' भी मौजूद रहकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगे। समापन समारोह में एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

प्री-वर्ल्ड कप और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का भी आयोजन
अरुण रावत ने बताया कि इस फैस्टीवल के दौरान प्री-पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप और प्री-एशियन लीग चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025, हिमाचली उत्पादों की प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ये हाेगी ईनामी राशि
प्रतियोगिता के दौरान पायलटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए भारत, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया के विशेषज्ञों की एक टैक्नीकल टीम बनाई गई है। फैस्टीवल के लिए कुल 7.85 लाख रुपए की ईनामी राशि रखी गई है, जिसमें विजेता को 2.35 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल