Monday, June 29, 2026
BREAKING
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान दिल्ली-एनसीआर में जल्द होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत भारत को एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार होने पर गर्व है: सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने पर बोले पीएम मोदी सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा

Haryana: लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी, महिला लाभार्थियों के खातों में 193 करोड़ ट्रांसफर

11 फ़रवरी, 2026 02:17 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को एक ही दिन में 18 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करीब 1431 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी भेजे। इस पहल से प्रदेश के लगभग 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी की गई राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाएं, हर घर-हर गृहिणी योजना तहत गैस सिलेंडर सबसिडी और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना तहत 9,22,452 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 193 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना तहत 4 किस्तों में कुल 634 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत 23 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक मदद का लाभ लेने के लिए पात्र हैं जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है। उन्होंने कहा कि हर महीने 1100 रुपए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे जबकि 1000 रुपए सरकार द्वारा चलाए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट अकाऊंट में रखे जाएंगे।

हरियाणा में बनेगी देश की पहली 'झूला सेफ्टी पॉलिसी'
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार झूला सेफ्टी पॉलिसी बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में झूला कमेटी से जुड़े 2 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

डी.सी.पी. (एन.आई.टी.) का तबादला
चंडीगढ़ (प.स.): सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (एन.आई.टी.) के पद पर कार्यरत आई.पी.एस. मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) तैनात किया गया है। उनका तबादला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में झूले के टूटकर गिरने की घटना के तुरंत बाद हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव