Monday, February 09, 2026
BREAKING
Royal Interior Décor: रॉयल अंदाज़ में इंटीरियर का नया ठिकाना बाबा महाकाल की शरण में जैकलिन फर्नांडीस, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह 'निर्वाचन आयोग भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया...' अखिलेश ने SIR में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का लगाया आरोप BJP मंत्री बोले- राहुल गांधी पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे, कांग्रेस जहां कहीं रह भी गई है ,वहां भी नहीं रहेगी सूरजकुंड हादसा- झूला कंपनी का मालिक गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का दर्ज हुआ था केस पंजाब में हरियाणा का एक पूरा परिवार खत्म, चंडीगढ़ से लौट रहे आर्टिगा गाड़ी के उड़े परखच्चे AAP विधायक अनमोल गगन मान के भाषण के दौरान लोगों ने कर दिया हंगामा, जानें वजह भारत-मलेशिया संबंधों को नई गतिः अनवर बोले- PM मोदी के साथ मुलाकात रही "अहम और निर्णायक", 11 समझौते हुए फाइनल मलेशियाई पीएम इब्राहिम ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल: कहा-"आप सच्चे और भरोसेमंद दोस्त, मैं खुशकिस्मत हूं कि..." IND vs USA : ड्रेसिंग रूम में कोच गंभीर ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

हरियाणा

Haryana: जनवरी 2026 में अपराध दर में 8.24 फीसदी की कमी, महिलाओं से दुष्कर्म संबंधी मामलों में 55% गिरावट

06 फ़रवरी, 2026 06:32 PM

चंडीगढ़ : पुलिस की रणनीति और लक्षित अभियानों के चलते जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में कुल पंजीकृत अपराधों में 8.24 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जहां जनवरी 2025 में कुल 10,115 मामले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 9492 रह गई। इतना ही नहीं दुष्कर्म मामलों में 54.55 प्रतिशत, एस.सी./एस.टी. मामलों में 32.91 प्रतिशत, डकैती में 77 प्रतिशत तथा अन्य महत्वपूर्ण अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है जो हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग को दर्शाती है।

विजन-2026 : सुरक्षित, भरोसेमंद और अपराध-मुक्त हरियाणाः पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपना विजन-2026 सांझा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है जहां प्रत्येक नागरिक विशेषकर महिलाएं, बच्चे और कमजोर वर्ग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को और विस्तार देगी। महिला सुरक्षा और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई जिसके परिणामस्वरूप इन मामलों में लगभग 100 प्रतिशत डिटैक्शन रेट हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामलों में 54.55 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है जो 99 मामलों से घटकर 45 रह गए हैं। इसके अतिरिक्त बलात्कार के प्रयास के मामलों में 14.29 प्रतिशत तथा एस.सी./एस.टी. एक्ट के अंतर्गत दर्ज अपराधों में 32.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है।

गंभीर, हिंसक और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रणः डी.जी.पी. ने बताया कि राज्य में गंभीर, हिंसक एवं संपत्ति से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। संगठित अपराध, गैंगस्टर्स और नशा तस्करों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई का उल्लेख करते हुए डी.जी.पी. ने बताया कि जनवरी माह में पुलिस द्वारा 17 मुठभेड़ की गईं जिनमें 26 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 9 ईनामी बदमाश शामिल हैं। इस अवधि में कुल 9,561 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 810 जघन्य अपराधी, 450 उद्घोषित अपराधी तथा 49 ईनामी बदमाश शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सूरजकुंड हादसा- झूला कंपनी का मालिक गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का दर्ज हुआ था केस

सूरजकुंड हादसा- झूला कंपनी का मालिक गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या का दर्ज हुआ था केस

सूरजकुंड मेले में हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो, पीड़ितों को उचित मुआवजा दे सरकार: दुष्यंत चौटाला

सूरजकुंड मेले में हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो, पीड़ितों को उचित मुआवजा दे सरकार: दुष्यंत चौटाला

कुरुक्षेत्र पशु मेले में ऊंट की कैटवॉक हर किसी को कर रही मंत्र मुग्ध, महेंद्रगढ़ से मेले में पहुंची ऊंटनी सुंदरता में आई प्रथम

कुरुक्षेत्र पशु मेले में ऊंट की कैटवॉक हर किसी को कर रही मंत्र मुग्ध, महेंद्रगढ़ से मेले में पहुंची ऊंटनी सुंदरता में आई प्रथम

जेजेपी का छलका दर्द- BJP के साथ न जाते तो ये हाल नहीं होता,

जेजेपी का छलका दर्द- BJP के साथ न जाते तो ये हाल नहीं होता," गठबंधन पर दिग्विजय का आत्ममंथन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर लंच करने पहुंचे राहुल-प्रियंका, कई विधायक भी शामिल

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर लंच करने पहुंचे राहुल-प्रियंका, कई विधायक भी शामिल

बड़ी कार्रवाई : ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई : ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन गिरफ्तार

डॉ. अनिल धानुका के समन्वय में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

डॉ. अनिल धानुका के समन्वय में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

नि:शुल्क इलाज से राहत, सेवा का महाकुंभ अभियान निरंतर जारी

नि:शुल्क इलाज से राहत, सेवा का महाकुंभ अभियान निरंतर जारी

हरियाणा में इन कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में हुआ बदलाव, अब इस उम्र में होंगे रिटायर

हरियाणा में इन कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में हुआ बदलाव, अब इस उम्र में होंगे रिटायर

शादी के बंधन में बंधे ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया, बहादुरगढ़ में पिता के दोस्त की बेटी संग लिए 7 फेरे

शादी के बंधन में बंधे ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया, बहादुरगढ़ में पिता के दोस्त की बेटी संग लिए 7 फेरे