Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

हरियाणा

Haryana: 70-75 हजार करोड़ की लागत से खरखौदा में बनेगी सेटेलाइट सिटी, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

14 जनवरी, 2026 07:37 PM

बहादुरगढ़ : हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र में जल्द ही दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला अपना प्लांट लगा सकती है। इसको लेकर प्रदेश सरकार और टेस्ला के अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। यह कहना है खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से  विधायक पवन खरखौदा का। पवन खरखौदा बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को शॉल भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।

विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्तर पर टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसको लेकर एमओयू साइन किया जा सकता है। विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से टेस्ला कंपनी के अधिकारियों की कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही एमओयू होगा और खरखौदा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश आएगा। इसके साथ ही विधायक ने बताया कि मारुति कम्पनी खरखौदा में आने से विकास के नए रास्ते खुले हैं। करीब 70 से 75 हजार करोड़ रुपये की लागत से खरखौदा को एक आधुनिक सेटेलाइट सिटी के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

वहीं विधायक पवन खरखौदा ने बादली के विधायक कुलदीप वत्स को मिली धमकी के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। पवन खरखौदा ने आगामी बजट को लेकर भी भरोसा जताया और कहा कि देश और प्रदेश का बजट जनहित में होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव