Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

Haridwar Mansa Devi : हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में कैसे मची भगदड़? पूरी जानकारी इस Report में

27 जुलाई, 2025 04:27 PM

हरिद्वार (उत्तराखंड): सावन का पवित्र महीना, रविवार की सुबह और मां मनसा देवी के दर्शन की लालसा… लेकिन श्रद्धा से भरे इस दिन ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि पूरा हरिद्वार दहल उठा। सुबह करीब 6 बजे मनसा देवी मंदिर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक “करंट” फैलने की अफवाह उड़ गई।

कुछ ही मिनटों में माहौल इतना बिगड़ गया कि धक्का-मुक्की और भगदड़ में बदल गया। मंदिर के संकरे रास्ते और भीगती सीढ़ियों के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते दौड़ने लगे। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे शुरू हुई भगदड़? अफवाह ने ली 6 जानें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हादसे को लेकर बताया कि कुछ श्रद्धालु बिजली की तार पकड़कर ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी भीड़ में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि "तार में करंट है!" — बस फिर क्या था, श्रद्धालु घबरा गए और चारों तरफ दौड़ पड़ें। बारिश के कारण सीढ़ियों पर फिसलन भी थी और गलियां पहले से ही भीड़ से भरी हुई थीं। इसी वजह से लोग संतुलन खो बैठे और भगदड़ मच गई।

चश्मदीद बोले – “जो भाग पाया, वो बच गया...”

मंदिर में मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया, “हम जल चढ़ाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी अचानक शोर मचने लगा कि तार में करंट है। सब इधर-उधर दौड़ने लगे। कई लोग गिर पड़े, कुछ कुचल गए। ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा...”

मानसून + सावन = खतरे की स्थिति

सावन का पहला रविवार होने के कारण आज मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। ऊपर से मानसून की बारिश और संकरी गलियों ने हालात और बिगाड़ दिए। फिसलन भरे रास्तों पर भगदड़ ने जानलेवा रूप ले लिया।

प्रशासन ने क्या कहा?

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना सुबह की है और पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। पुलिस और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने की एक दुखद खबर मिली है। स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"

अब क्या?

मंदिर प्रशासन और जिला अधिकारी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और अफवाहों से निपटने के लिए सख्त उपाय किए जाएं।

श्रद्धालुओं से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने, लाइन में व्यवस्थित रहने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। सावन के शेष दिनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। श्रद्धा के इस पवित्र मौके पर हुई यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भीड़ में अफवाहें कितनी खतरनाक हो सकती हैं। प्रशासन और श्रद्धालुओं — दोनों की सतर्कता ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोक सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति