Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Hamirpur: सीएम सुक्खू बाेले-बेईमानी को जिताकर बड़सर की जनता ने की गलती, आज भुगतना पड़ रहा खमियाजा

24 अक्टूबर, 2025 07:35 PM

बड़सर : बड़सर में आयोजित जनसभा के दाैरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उपचुनाव में बड़सर की जनता ने गलती कर बेईमानी को जीता दिया और ईमानदारी को हरा दिया, जिसका खमियाजा आज बड़सर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहले जिला हमीरपुर की जनता ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को खोया और उसके बाद एक्सीडैंटल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बने। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कितनी बार बड़सर व हमीरपुर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि उपचुनाव में बड़सर की जनता प्रदेश सरकार के हाथ मजबूत करेगी, लेकिन यहां फिर बेईमानी जीत गई। 

मैं विकास और आम जनता की भलाई में विश्वास करता हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं फिर भी विकास और आम जनता की भलाई में विश्वास करता हूं, इसलिए जिस मिनी सचिवालय के लिए भाजपा ने मात्र 90 लाख जारी किए थे, उसे मैंने 17 करोड़ रुपए जारी कर कंप्लीट करवाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के 7 सांसद और 28 विधायक केंद्र से राहत पैकेज दिलाने में पहल करते हैं तो हम पार्टी लाइन से हटकर उनके साथ चलने के लिए भी तैयार हैं। प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले अनाथ बच्चों व विधवा महिलाओं के लिए विशेष योजना बनाई गई। प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर सीबीएससी स्कूल खोले जा रहे हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है व युवाओं को रोजगार देने के लिए पुलिस भर्ती पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी की हार से मुख्यमंत्री व्यथित
बड़सर की जनता काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री के दौरे का इंतजार कर रही थी। इससे पहले 2 बार मुख्यमंत्री का दौरा रद्द भी हो चुका था। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने ईमानदारी की बजाय बेईमानी को जीता दिया है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी को मां कहने वाले विधायक ही पार्टी छोड़ गए तो आप लोगों को भी चाहिए था कि सरकार की मजबूती के लिए सुभाष को जितवाते।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल