Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे

20 मार्च, 2026 02:47 PM

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज शुक्रवार को नए मंत्रियों ने भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। खजान दास ने कहा, “यह देवभूमि है और हमारी कोशिश होगी कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हम प्रदेश हित में काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भाजपा फिर जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी।

मंत्री बने राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री, भाजपा और मुख्यमंत्री पर विश्वास करती है और वे उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

वहीं, भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जनसेवा है। उन्होंने कहा कि वे अपने विभाग की जिम्मेदारियों को समझते हुए पूरे प्रदेश का अध्ययन करेंगे और जहां-जहां समस्याएं हैं, उनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मदन कौशिक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हर जिम्मेदारी निभाई है। अब मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को भी वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “आज जिन लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” अब मंत्रिपरिषद के सभी खाली पद भर दिए गए हैं और सरकार लोगों के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम करेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि कल शनिवार को हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम होगा और 2027 के चुनाव का आगाज भी वहीं से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को 2027 के चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि ये सभी मंत्री पार्टी के लिए विजय पताका साबित होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी