Friday, May 15, 2026
BREAKING
'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

हिमाचल

Hamirpur: निर्माणाधीन NH-3 की गुणवत्ता और देरी पर बिफरे सांसद अनुराग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

25 जून, 2025 05:51 PM

हमीरपुर : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर निर्माणाधीन एनएच-3 हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी की घटिया निर्माण गुणवत्ता और अनुचित देरी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अनुराग ठाकुर ने पत्र में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन एनएच-3 हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी के कार्य को गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सौंपा गया था, जिसने इसे एम/एस सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी को सबलैट कर दिया। उन्होंने चिंता जताई कि निर्माण कार्य न केवल अत्यंत धीमा है, बल्कि गुणवत्ता भी असंतोषजनक है। सबसे चिंताजनक घटना पाड़छु नाला के पास निर्माणाधीन पुल के ढहने की है, जो जनता की सुरक्षा और आधारभूत ढांचे पर गंभीर खतरा है। इसके अलावा निर्माण के दौरान कई रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सांसद ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में जन शिकायतों के बाद कई बार परियोजना अधिकारियों के साथ बैठकें की गईं और साइट निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्माण की गुणवत्ता सुधारी जाए और कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनियों ने निर्देशों की अवहेलना की, जिससे पाड़छु नाला पर पुल का ढहना जैसी घटनाएं हुईं। अनुराग ठाकुर ने गडकरी से अनुरोध किया है कि दोषी कंपनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जन सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर की विश्वसनीयता बनी रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल