Monday, September 07, 2026
BREAKING
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर ‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

बाज़ार

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

07 सितंबर, 2026 05:59 PM

वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोने और चांदी सोमवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.3 प्रतिशत कम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 को पिछली क्लोजिंग 1,52,767 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,52,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 10 बजे यह 409 रुपए या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,52,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,225 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,52,483 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने में हल्की गिरावट के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

चांदी का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,37,658 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,37,176 रुपए प्रति किलो पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 673 रुपए या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,36,985 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,423 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,37,658 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी। जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में मजबूत जॉब डेटा आना है, जिसने अगली फेड बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को बढ़ा दिया है, जो दोनों कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री