Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

07 जुलाई, 2026 05:16 PM

अगर आपने EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) से पैसा निकालने के लिए क्लेम किया है या करने वाले हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बताया है कि उसके सिस्टम में बड़ा डेटाबेस मर्ज (Database Consolidation) और सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया गया है। इसी वजह से फिलहाल क्लेम और दूसरी सेवाओं की प्रोसेसिंग सामान्य से धीमी हो सकती है।

EPFO के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत मेंबर और नियोक्ताओं (Employers) की सेवाएं अब धीरे-धीरे बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, सिस्टम पूरी तरह स्थिर होने तक अगले करीब दो सप्ताह तक सभी क्लेम और सर्विस रिक्वेस्ट की अतिरिक्त जांच (Verification) की जाएगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी सदस्य का डेटा गलत न हो और क्लेम सही तरीके से प्रॉसेस हो।


बार-बार पोर्टल लॉगिन करने से बचें
EPFO ने यह भी कहा है कि अगर आपका क्लेम पेंडिंग है, तो बार-बार नया क्लेम या रिक्वेस्ट सबमिट न करें। साथ ही पीक टाइम में बार-बार पोर्टल लॉगिन करने से भी बचें, क्योंकि इससे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और प्रोसेसिंग और धीमी हो सकती है।

UMANG ऐप पर भी सेवाएं बंद
इस बीच UMANG ऐप पर EPFO की सेवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं। ऐप पर जारी सूचना के अनुसार, माइग्रेशन का काम पूरा होने के बाद सेवाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी, तब तक सदस्य EPFO मेंबर पोर्टल के जरिए अपने सभी जरूरी काम कर सकते हैं।
कैसे करें PF का क्लेम?

अगर आपको PF का क्लेम करना है, तो EPFO मेंबर पोर्टल पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेस (Online Services) में जाकर क्लेम (Claim -Form-31, Form-19) और Form-10C/10D) विकल्प चुनें। बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (अगर जरूरी हो) और OTP या अन्य प्रमाणीकरण पूरा करके क्लेम सबमिट कर दें।

घबराने की जरूरत नहीं
अगर आपका EPF क्लेम सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO के अनुसार यह देरी केवल सिस्टम अपग्रेड और डेटा वेरिफिकेशन की वजह से है। अगले दो हफ्तों में सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह