Friday, September 25, 2026
BREAKING
• CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य • हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार • शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि • यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का नहीं अधिकार, तुरंत दे इस्तीफा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला • चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा • विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

हिमाचल

CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य

25 सितंबर, 2026 09:10 PM

सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश के अपने जल संसाधनों के दम पर जल्द ही आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। सरकार की वर्तमान नीतियां और वित्तीय प्रबंधन प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हिमाचल की आरडीजी बंद नहीं की होती, तो प्रदेश इसी वर्ष आत्मनिर्भर बन जाता। उन्होंने लक्ष्य रखा है कि वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश देश का सबसे अमीर राज्य बन जाएगा।

धन एकत्रित करने और फिजूलखर्ची रोकने में सफल रही सरकार
मुख्यमंत्री ने सरकार की वित्तीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार धन एकत्रित करने और फिजूलखर्ची रोकने में सफल रही है। सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से 4 से 5 हजार करोड़ रुपए की बचत की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वाइल्ड फ्लावर हॉल से पिछले 23 वर्षों से प्रदेश को एक भी रुपया नहीं मिल रहा था, लेकिन अब वहां से 401 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जमा हो चुके हैं। इसी तरह जेएसडब्ल्यू कंपनी से भी अब प्रदेश को हर वर्ष 150 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

किशाऊ बांध समझौते से प्रदेश को होगा 1500 करोड़ का लाभ
सीएम सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना में प्रदेश के हितों की रक्षा को एक बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ मामले में हिमाचल का हाल भी उत्तराखंड जैसा होता। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने बताया कि बीबीएमबी से 500 करोड़ रुपए के एरियर का मामला अभी लंबित है। वहीं, वाटर सैस और शानन पावर प्रोजैक्ट का फैसला जब हिमाचल के पक्ष में आएगा तो राज्य आर्थिक रूप से पूरी तरह सुदृढ़ हो जाएगा।

पर्यटन के लिए 6000 करोड़ का प्रोजैक्ट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब राज्य के पास पर्याप्त पैसा होगा तो युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे। रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रही है। इसके लिए 6 हजार करोड़ रुपए की एक पर्यटन परियोजना तैयार की गई है, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

11 दिसम्बर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के संकेत
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने रोचक अंदाज में कहा कि इस पर चर्चा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में कैबिनेट में एक मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली है। सरकार आगामी 11 दिसम्बर को अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि उनकी कोशिश रहेगी कि 11 दिसम्बर से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाए और विभागों में आवश्यक फेरबदल भी किया जाए।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग

शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

हिमाचल में MIS के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब की खरीद, CM सुक्खू बोले- 17,000 से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

हिमाचल में MIS के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब की खरीद, CM सुक्खू बोले- 17,000 से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Shimla: राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित

Shimla: राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित

Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी

Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी

Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं

Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं

Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

Shimla: कर्ज प्रबंधन के साथ आय बढ़ाने की कार्ययोजना भी सार्वजनिक करे सरकार: त्रिलोक

Shimla: कर्ज प्रबंधन के साथ आय बढ़ाने की कार्ययोजना भी सार्वजनिक करे सरकार: त्रिलोक

Hamirpur: जनभावना के अनुरूप नहीं मनमर्जी से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम

Hamirpur: जनभावना के अनुरूप नहीं मनमर्जी से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम