Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट

चंडीगढ़

Chandigarh: शराब की कीमतों को लेकर नई Update, 3 दिन के लिए ठेके भी होंगे सील

11 मार्च, 2025 06:35 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। नई आबकारी नीति के तहत वर्ष 2025-26 में शराब के दाम नहीं बढ़ेंगे। सस्ती शराब बेचने और तस्करी करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। सस्ती शराब बेचने पर तीन दिन के लिए ठेका सील कर दिया जाएगा। शराब की तस्करी या मिलावट करते पकड़े जाने पर लाइसैंस रद्द कर दिया जाएगा, जिसे पुनः जारी नहीं किया जाएगा। चंडीगढ़ में 97 साइट्स की नीलामी की जाएगी और एक साइट ही मिलेगी। साइट के लिए ई-नीलामी 13 मार्च से शुरू होगी।

मांग देख बढ़ाया जा सकेगा देसी-विदेशी शराब का कोटा
हालांकि शराब का कोटा नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन देसी व विदेशी शराब के कोटे में मामले में वृद्धि कर दी गई है। वहीं, देसी व विदेशी शराब की मांग को देखते कोटा और बढ़ाया जा सकता है। नीलामी में शिरकत करने के लिए 200000 रुपए की राशि सिक्योरिटी के रूप में जमा करनी होगी। नई आबकारी नीति का उद्देश्य उपभोक्ताओं, निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और सरकार की आकांक्षाओं को संतुलित करना है। हितधारकों की सुविधा और लेबल/ब्रांड पंजीकरण के अनुमोदन में समय को कम करने के लिए पहले से स्वीकृत लेबलों की स्वतः मंजूरी को ऑनलाइन रखा गया है। एक ही व्यक्ति/संस्था/कंपनी/फर्म के तहत उचित स्टाक हस्तांतरण शुल्क के साथ पंजीकृत दो बैंडर्स के बीच स्टॉक की अदला बदली हो सकेगी। देसी और आयातित विदेशी शराब का कोटा क्षेत्र के अनुसार और खपत को ध्यान में रखते हुए अधिक तर्कसंगत बनाया गया है।

3 साल से सिर्फ 97 ठेकों की नीलामी, फिर भी नहीं बिक रहे
चंडीगढ़ में शराब के ठेके लगातार कम होने के बावजूद नहीं बिक पा रहे हैं। पिछले साल 97 ठेकों की नीलामी रखी गई, लेकिन जुलाई माह तक चली नीलामी के बाद भी सभी नहीं बिके थे। पिछले साल सबसे कम रिजर्व प्राइस एक करोड़ 60 लाख रखा गया था और वो ठेका एक करोड़ 81 लाख में बिका था 18 करोड़ 32 लाख के सबसे महंगे रिजर्व प्राइस वाला ठेका 9 करोड़ 17 लाख में बिका था।

20 राऊंड के बाद भी आधे बिके
2023-24 के लिए हुई ठेकों की नीलामी के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट ने 97 ही ठेकों की नीलामी तय की। इस नीलामी में बहुत ज्यादा रिजर्व प्राइज रखे जाने की वजह से डिपार्टमेंट को ठेके बेचने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। हालत ये रहे कि 20 दौर की नीलामी के बाद भी डिपार्टमेंट 97 में से आधे ठेके भी नीलाम नहीं कर पाया। 46 ठेके ही नीलाम हुआ।

2022-23 में मिला था अच्छा रिस्पांस
महामारी के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट को शराब के ठेके की नीलामी में अच्छा रिस्पांस मिला। उस साल विभाग 96 में से 93 ठेके नीलाम करने में सफल रहा। हालांकि तब भी 7 राउंड तक नीलामी चली थी। उस साल रिजर्व प्राइज भी बेहद ज्यादा 3 से 15 करोड़ के बीच था लेकिन महामारी की वजहसे पिछले दो बरसों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए महंगे रिजर्व प्राइस के बावजूद अच्छा रिस्पांस मिला था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां