Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

चंडीगढ़

Chandigarh वालों जरा संभल कर, मौसम विभाग ने जारी कर दी नई चेतावनी

04 फ़रवरी, 2025 05:41 PM

चंडीगढ़ : कई दिनों बाद फिर लौटे कोहरे की वजह से रविवार रात शहर के कई हिस्सों में 9 घंटों तक लगातार विजिबिल्टी गिरकर मात्र 100 से 400 के बीच रही। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र में रविवार रात 9 से 12 बजे के बाद विजिबल्टी मात्र 100 तक दर्ज हुई। घने कोहरे का असर ये रहा कि सोमवार रात का औसतन तापमान सामान्य से 2 डिग्री चला गया। इसका असर सोमवार को दिन के तापमान पर पड़ा। साफ मौसम के बावजूद अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री से ऊपर नहीं गया। यही नहीं, चंडीगढ़ में दिन का तापमान शिमला से भी नीचे चला गया। शिमला का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार रात घने कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम होकर 11.1 डिग्री रहा।

 

आज से छाएंगे बादल, फिर 8 से अगला स्पैल
इन सर्दियों में बार बार आए पश्चिमी विक्षोभ स्पैल बेहद कमजोर रहने से जनवरी में बारिश कम रही। अब 4 और 5 फरवरी को एक स्पैल आ रहा है। इन दो दिनों में पहाड़ों पर तो बर्फ और बारिश के आसार है लेकिन चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में बादल छाने के बावजूद कहीं कहीं हलकी बूंदाबांदी के ही आसार है। इसके बाद 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का एक और स्पैल आ रहा है लेकिन वो हलका ही रहेगा।

 

हवा में बरसात जैसी नमी, इसलिए लौटा कोहरा
शहर के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से कोहरा फिर लौटा है। इसकी वजह ये है कि हवा में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद वहाँ की नमी उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ मैदानों में पहुंची है। पिछले 24 घंटों में शहर में नमी की मात्रा 94 फीसदी तक रही जबकि न्यूनतम स्तर 60 फीसदी तक रही। इस वजह से रविवार रात 9 बजे के बाद घना कोहरा पसर गया और 9 बजे से सुबह 6 बजे तक विजिबिल्टी 100 से 400 मीटर के बीच रही। आने वाले दिनों में भी कुछ हिस्सों में कोहरा रह सकता है।



पिछले महीने सबसे गर्म दिन, अब गिरा पारा
पिछले महीने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में जनवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ था। उस रोज पारा 25.9 डिग्री तक जा पहुंचा था। अब कोहरा लौटने के बाद फरवरी के महीने में भी शहर में दोपहर का तापमान शिमला से भी कम हो गया। आने वाले दिनों में भी तापमान 24 डिग्री से भी कम ही रहने की संभावना है। संभवतः 10 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ौतरी की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन