Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

Chandigarh के इन हजारों परिवारों के लिए बुरी खबर, लगा जोर का झटका

05 फ़रवरी, 2025 12:25 PM

चंडीगढ़ : शहर के हजारों गरीब परिवारों को झटका लगा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पुनर्वास योजना के तहत मिले स्मॉल फ्लैट्स का मालिकाना हक नहीं दिया जाएगा। लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत इन फ्लैट्स के निवासियों को मालिकाना अधिकार दिया जा सके। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत स्मॉल फ्लॅट्स आवंटित किए थे। इन फ्लैट्स में रहने वाले लोग वर्षों से मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, ताकि वे घरों को अपने नाम पर रजिस्टर करा सकें।

अब प्रशासन और केंद्र सरकार पर बढ़ सकता है दबाव
इस मुद्दे को लेकर प्रशासन और केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ सकता है। स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले लोग भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या केंद्र सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी या फिर यह विवाद और गहराएगा।

झूठे वायदों पर भड़के लोग, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी
बापूधाम सैक्टर-26 रेजीडेंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण लाल ने कहा कि फ्लैट्स को पुनर्वास योजना के तहत आवंटित किया था। वर्षों से कई गरीब परिवार यहां बस चुके हैं। अब, केंद्र के फैसले से बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है। गत वर्ष भाजपा नेता अरुण सूद ने हर कॉलोनी में प्रचार कर विश्वास दिलाया था कि जल्द पूर्ण मालिकाना हक मिलेगा। अब चुनावी वादा ढकोसला साबित हो रहा है। इस मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कृष्ण लाल ने कहा कि सांसद मनीप तिवारी ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है और इस बार भी वे उनके साथखड़े हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को झूठे सपने दिखाए और अब जब सच्चाई सामने आ रही है। गरीब लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

17000 से अधिक परिवार पुनर्वास योजना के तहत रहते हैं
केंद्र की योजना के तहत चंडीगढ़ में भी पुनर्वास कालोनियों का चलन शुरू हुआ था। अब तक चंडीगढ़ में 17000 से अधिक परिवारों को पुनर्वासित किया जा चुका है, जिन्हे स्माल फ्लैट लीज पर बनाकर दिए गए हैं।

1990 में पहली पुनर्वास कालोनी बनाई गई थी
सबसे पहले 1990 में केंद्रीय मंत्री रहे चंडीगढ़ के सांसद हरमोहन धवन ने मौलीजागरां व विकास नगर में करीब 1600 स्माल फ्लैट का निर्माण करवाकर पहली पुनर्वास कालोनी स्थापित की थी। उसके बाद सैक्टर-38 वेस्ट में करीब 1100 परिवारों को पुनर्वासित किया गया। रामदरबार में करीब 600 फ्लैट्स बनकर कालोनी वासियो को दिए गए। मलोया और धनास में शहर की सबसे बड़ी पुनर्वास कालोनियों की स्थापना की गई। सैक्टर-25, 48 और बापूधाम सैक्टर-26 में भी झुग्गी झोपड़ी वालो को पुनर्वासित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां