Monday, March 23, 2026
BREAKING
दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अमित शाह का नमन भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए कोयला गैसीकरण महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार

चंडीगढ़

Chandigarh Airport से नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने को लेकर बड़ी Update

18 सितंबर, 2025 06:38 PM

चंडीगढ़ : शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ से नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने वाली एयरलाइंस को कई रियायतें दी जाएंगी। नई उड़ान शुरू करने वाली एयरलाइन को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग चार्ज, लैंडिंग चार्ज और कार्गो चार्ज से छूट मिलेगी। इसके अलावा उन्हें प्रचार और मार्केटिंग में भी सहूलियत दी जाएगी।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इन रियायतों को लेकर कई नीतियां तैयार कर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय को भेजी हैं। इसकी जानकारी एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बुधवार को यात्री सेवा दिवस के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि इन रियायतों से एयरलाइंस को हर महीने करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपए तक का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि विदेशी एयरलाइंस भी चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हों। साथ ही उन्होंने बताया कि प्वाइंट ऑफ कॉल को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। आने वाले दिनों में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

प्वाइंट ऑफ कॉल पर मंत्रालय कर रहा विचार
सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि हाल ही में कोलकाता में हुई बैठक में प्वाइंट ऑफ कॉल पर चर्चा हुई थी। एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों तथा चंडीगढ़ के सांसद ने इस पर नई उड़ानें शुरू करने की मांग की थी। अब नागर विमानन मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। चंडीगढ़ समेत देश के 17 एयरपोर्ट प्वाइंट ऑफ कॉल के लिए चुने गए हैं। कोलकाता की बैठक में खुलासा हुआ कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उन देशों के लिए प्वाइंट ऑफ कॉल शुरू करने की योजना बना रही है, जहां की यात्राएं 7 से 8 घंटे में पूरी की जा सकती हैं।

उदयपुर, अयोध्या और प्रयागराज के लिए उड़ानें जल्द
देश इस समय विमानों की भारी कमी का सामना कर रहा है, जिससे नई घरेलू उड़ानों की शुरुआत प्रभावित हुई है। फिर भी कई एयरलाइंस चंडीगढ़ से उदयपुर, अयोध्या और प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। अजय वर्मा ने बताया कि वर्तमान में देशभर में करीब 400 विमानों की कमी है, लेकिन 2026 तक लगभग 200 नए विमान एयरलाइंस को मिलने वाले हैं। इंडिगो और एयर इंडिया पहले ही विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दे चुकी हैं। जैसे ही उन्हें नए विमान मिलेंगे, चंडीगढ़ से इन तीन शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन