Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

Chandigarh रेलवे स्टेशन से जुड़ी अहम खबर, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

16 सितंबर, 2025 04:40 PM

चंडीगढ़ : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे ने एक बड़ा कॉनकोर्स एरिया तैयार किया है, जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कॉनकोर्स एरिया बनाया जा रहा है। यात्री कॉनकोर्स में ट्रेन का इंतज़ार कर सकेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ नहीं होगी।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोनों इमारतों के बीच लगभग 72 गुणा 82 मीटर का एरिया बनाया गया है। इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कॉनकोर्स एरिया में एक साथ 8 से 10 हज़ार यात्री आ सकते हैं। इस एरिया को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस यात्री की ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ रही है, वही यात्री प्लेटफॉर्म पर जाएगा। ऐसे में यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और उनका सामान चोरी होने की संभावना कम होगी।

प्लेटफॉर्म के रास्ते में लगेंगे बूम बैरियर
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि केवल प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 6 के यात्री ही टिकट लेकर कॉनकोर्स एरिया में जाने के बजाय प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। कॉनकोर्स एरिया में प्रतीक्षा कर रहे यात्री बिना टिकट के प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि यात्री के पास ट्रेन का टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना चाहिए, उसके बाद ही वह प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर सकेगा, क्योंकि कॉनकोर्स पर प्लेटफॉर्म के रास्ते में बूम बैरियर लगाया जाएगा। टिकट स्कैन करने पर यह खुल जाएगा। ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के प्लेटफॉर्म पर नहीं जा सकेगा। इतना ही नहीं, जिन यात्रियों के परिवार के सदस्य रेलवे स्टेशन जाते हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी होगा, अन्यथा वे कॉनकोर्स एरिया से आगे नहीं जा सकेंगे।

सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा
चंडीगढ़ से प्लेटफॉर्म नंबर 1 और पंचकूला से प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जाने वाले यात्रियों को कॉनकोर्स जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंचने के लिए बूम बैरियर से होकर गुजरना होगा। रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 6 के दोनों ओर नीचे वेटिंग एरिया भी बनाया है, ताकि यात्री वहां बैठकर ट्रेन का इंतजार कर सकें।

इस कारण लिया फैसला
त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के प्लेटफ़ॉर्म पर जाने पर रोक लगा दी गई है। इस साल दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए थे। इसलिए, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां