Wednesday, April 30, 2025
BREAKING
हरियाणा में हिमाचल के 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर PM की सेना को खुली छूट, हाई लेवल मीटिंग में बोले मोदी, टारगेट, समय और तरीका आप तय करें पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहा है अमरीका: टैमी ब्रूस कोलकाता के ऋतुराज होटल में लगी आग, 14 लोगों की मौत LOC पर पाकिस्तान ने लगातार 6वें दिन की गोली गोलीबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब पाकिस्तान के लिए बंद होंगे भारत के हवाई क्षेत्र फर्जी निकला कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, CBI के बाद ED ने भी सुरेश कलमाड़ी और अन्यों को दी क्लीन चिट IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाडिय़ों को भाया धर्मशाला IPL 2025 : अकेले ही धर्मशाला पहुंचे लखनऊ टीम के कैप्टन ऋषभ पंत एटीएम से 100-200 के नोट भी निकलेंगे

चंडीगढ़

Chandigarh में Heat Wave, इस तारीख से तूफान के साथ होगी बारिश

09 अप्रैल, 2025 03:01 PM

चंडीगढ़ : पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इन दिनों चंडीगढ़ में तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने मंगलवार को हीटवेव की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि आने वाले समय में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में हीटवेव चलने की संभावना अधिक जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक धूप में निकलने से बचें, और जरूरी सावधानियां बरतें। 

10 और 11 को बारिश के आसार
वहीं बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। आमतौर पर किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले तापमान में वृद्धि देखी जाती है। 10 और 11 अप्रैल को चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी, लेकिन अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। वहीं बुधवार के लिए हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को गरज-तूफान और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिक से अधिक तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि आम से 4 डिग्री अधिक था।

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान 
बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37,  जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। 
वीरवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 35, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रहने के आसार है।
शुक्रवार को आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तक जाने के आसार है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

Teachers के लिए अहम खबर, जारी हो गए नए आदेश

Teachers के लिए अहम खबर, जारी हो गए नए आदेश

पहलगाम, श्रीनगर में निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा

पहलगाम, श्रीनगर में निर्दोष लोगों की हत्या की कड़ी निंदा

ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल, डेरा बस्सी में भारतीय पर्यावरण सोसायटी चंडीगढ़ के साथ पृथ्वी दिवस समारोह मनाया गया

ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल, डेरा बस्सी में भारतीय पर्यावरण सोसायटी चंडीगढ़ के साथ पृथ्वी दिवस समारोह मनाया गया

अल्ट्रावायलेट ने चंडीगढ़ में अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया प्रदर्शन

अल्ट्रावायलेट ने चंडीगढ़ में अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया प्रदर्शन

भारत विकास परिषद नॉर्थ 5 द्वारा सरल सामूहिक विवाह करवाया गया

भारत विकास परिषद नॉर्थ 5 द्वारा सरल सामूहिक विवाह करवाया गया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा “5-दिवसीय प्रैक्टिकम” के दौरान एडवोकेट चेतन सहगल को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा “5-दिवसीय प्रैक्टिकम” के दौरान एडवोकेट चेतन सहगल को सम्मानित किया गया

पंजाब सरकार का बड़ी घोषणा, 30 अप्रैल तक निपटाया जाएं ये काम...

पंजाब सरकार का बड़ी घोषणा, 30 अप्रैल तक निपटाया जाएं ये काम...

Chandigarh के फॉर्च्यूनर चालक को 3 साल की जेल, जानें क्या है मामला

Chandigarh के फॉर्च्यूनर चालक को 3 साल की जेल, जानें क्या है मामला

पीजीआई चंडीगढ़  और रयात  बहारा डेंटल कॉलेज के  सहयोग से विश्व आवाज दिवस मनाया गया।

पीजीआई चंडीगढ़ और रयात बहारा डेंटल कॉलेज के सहयोग से विश्व आवाज दिवस मनाया गया।

आर बी यू खरड़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 134वीं जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

आर बी यू खरड़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 134वीं जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की