Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

CBI ने ट्रैप लगाकर उठा लिया चंडीगढ़ पुलिस का ASI, हैरान कर देगा पूरा मामला

12 मार्च, 2025 07:54 PM

चंडीगढ़ : डी.जी.पी. सुरिंदर सिंह यादव चंडीगढ़ पुलिस से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। सी.बी.आई. ने मंगलवार को सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी पर तैनात ए.एस.आई. शेर सिंह और बिचौलिए को 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बिचौलिए की पहचान रिंकू निवासी कजहेड़ी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि बिचौलिए ने जबरदस्ती ए.एस.आई. को पैसे पकड़ाए थे। सी.बी.आई. को मिली दविंदर संधू की शिकायत पर ए.एस.आई. शेर सिंह और कजहेड़ी निवासी बिचौलिए रिंकू के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला अदालत के आदेश पर सेक्टर 36 थाना पुलिस ने दविंदर संधू के खिलाफ चेक पर जाली हस्ताक्षर करने का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच सेक्टर-43 चौकी पर तैनात ए.एस.आई. शेर सिंह को दी थी। ए.एस.आई. ने मामले की जांच की तो दविंदर संधू की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले को निपटाने के लिए दविंदर संधू ने कजहेड़ी निवासी रिंकू से संपर्क किया। रिंकू ने तुरंत ए.एस.आई. शेर सिंह के साथ मामले संबंधी बात की।

आरोप यह है कि ए.एस.आई. ने मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत का पैसा लेने के लिए ए.एस.आई. ने मंगलवार शाम को रिंकू को सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड पर बुलाया। इस बीच, शिकायतकर्ता ने सी.बी.आई. के साथ सम्पर्क किया। दविंदर संधू ने कहा कि वह रिश्वत की रकम नहीं देना चाहते थे। सी.बी.आई. ने बस स्टैंड चौकी पर ट्रैप बिछाया। संधू ने बिचौलिए रिंकू को 4500 रुपये दिए। रिंकू ने रुपए ए.एस.आई. शेर सिंह को दिए तो सी.बी.आई. ने उस समय दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह 8 बजे से ही पुलिस के पास थी ट्रैप की चर्चा
सी.बी.आई. द्वारा जाल बिछाए जाने की सूचना सुबह ही चंडीगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंच गई थी। दोपहर तक सी.बी.आई. का ट्रैप कामयाब न होने पर मुलाजिमों ने सोचा की ट्रैप फेल हो गया है। करीब 5 बजे सी.बी.आई. ने ट्रैप लगाकर ए.एस.आई. शेर सिंह व बिचौलिए रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां