Sunday, March 29, 2026
BREAKING
ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती' सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा

पंजाब

BREAKING : डंकी रूट’ पर ED का एक्शन, पंजाब और हरियाणा में की गई छापेमारी, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

11 जुलाई, 2025 01:42 PM

जालंधर | अवैध इमीग्रेशन रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग के एक हाई-प्रोफाइल केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने के मामले में बुधवार और गुरुवार को संयुक्त रूप से 11 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई पंजाब के अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा और हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में की गई।

एजेंट के घर से 30 पासपोर्ट मिले, करोड़ों की नकद और हवाला डील का खुलासा

जांच के दौरान एक ट्रैवल एजेंट के घर से 30 पासपोर्ट बरामद किए गए। ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह एजेंट अवैध तरीके से लोगों को डंकी रूट से अमेरिका भेजने में शामिल था। जांच में सामने आया कि इन एजेंटों ने करोड़ों रुपये की लेन-देन नकद और हवाला के जरिए की है। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

FIR के आधार पर हुई कार्रवाई, विदेशी सीमा पार कराई जाती थी अवैध तरीके से

यह छापेमारी पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर की गई। ये एफआईआर भारतीय दंड संहिता और इमीग्रेशन एक्ट, 1983 के तहत दर्ज थीं। जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रैवल एजेंटों और दलालों ने अमेरिका जाने की चाह रखने वाले लोगों को कानूनी वीजा दिलाने का झांसा दिया और फिर उन्हें डंकी रूट से गैरकानूनी तरीके से विदेशी सीमाएं पार कराकर अमेरिका भेजा गया।

क्या होता है डंकी रूट?

डंकी रूट वह अवैध रास्ता होता है जिससे लोग अमेरिका जैसे देशों में बिना वैध दस्तावेजों के घुसने की कोशिश करते हैं। इसमें लोग कई देशों की सीमाएं पैदल, नाव से या जंगलों के रास्ते पार करते हैं। ये सफर बेहद खतरनाक होता है और इसमें मानव तस्करी गैंग व डंकर (तस्करी गिरोह) शामिल होते हैं।

कई बड़े नाम जांच के घेरे में, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

ईडी की जांच में अब तक कई अन्य एजेंटों और इमीग्रेशन कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इस अवैध नेटवर्क को व्यवस्थित तरीके से चला रहे थे। सूत्रों के मुताबिक इस रैकेट में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं और ईडी जल्द ही पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा कर सकती है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन