Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

26 मार्च, 2026 06:35 PM

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारत (सीनियर पुरुष) के इंटरनेशनल घरेलू मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी घरेलू सीजन काफी रोमांचक होगा, जिसमें चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग फॉर्मेट में मैच खेलेंगी। इस सीजन 17 शहरों में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के बाद पहली बार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इस सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों टीमें तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

इसके बाद भारत 13 से 27 दिसंबर के बीच श्रीलंका की मेजबानी करेगा। यह एक 'व्हाइट-बॉल' सीरीज होगी, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे।

नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान 3 से 9 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेल जाएगी।
2026-27 सीजन का समापन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' के साथ होगा। यह सीरीज 21 जनवरी से 3 मार्च तक खेली जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच मुकाबले होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे