Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

Bangladesh News : बांग्लादेश हिंदू-मुसलमान सबका, तारिक रहमान का यूनुस को मैसेज

26 दिसंबर, 2025 03:04 PM

ढाका लंदन में निर्वासन में 17 साल गुजारने के बाद बांग्लादेश लौटे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने अपने पहले भाषण में गुरुवार को कहा कि उनके पास देश के लिए एक योजना है और यह देश सभी धर्मों के लोगों का है। रहमान का यह भाषण मोहम्मद यूनुस के लिए किसी सख्त मैसेज से कम नहीं है, क्योंकि उनके राज में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। रहमान को बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री के तौर पर भी देखा जा रहा है। फरवरी में बांग्लादेश में आम चुनाव होने हैं। रहमान गुरुवार सुबह बांग्लादेश लौटे और उन्होंने यहां आकर ढाका के पूर्बाचल क्षेत्र में एक रैली में हिस्सा लिया। रैली में लाखों की तादाद में बीएनपी समर्थक पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में साढ़े तीन घंटे का समय लगा। जैसे ही रहमान को ले जा रही बस स्टेज पर पहुंची, तो वहां खड़े लोगों ने तारिक जिया के नारे लगाने शुरू कर दिए। रहमान ने स्टेज पर आकर सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह अपनी मातृभूमि पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लिए मेरे पास एक योजना है। 

बांग्लादेश हिंदुओं, मुसलमानों… सबका देश, जैसे ही रहमान ने यह कहा तो वहां मौजूद लाखों समर्थकों की भीड़ तालियां बजाने लगी। स्थानीय मीडिया ने रहमान के हवाले से कहा कि बांग्लादेश मुसलमानों, हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों, सबका देश है। उनकी पार्टी एक सुरक्षित बांग्लादेश का निर्माण करना चाहती है। ऐसा बांग्लादेश जिसका सपना हर मां देखती है। एक ऐसा बांग्लादेश जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे सुरक्षित रूप से अपने घर से निकल सकें और वापस लौट सकें। उन्होंने कहा कि आज इस मंच पर बीएनपी के साथ-साथ समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भी उपस्थित हैं। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं, समान विचारधारा वाले दलों और देशवासियों के साथ मिलकर एक बेहतर और शांतिपूर्ण बांग्लादेश का निर्माण करना चाहते हैं। गौरतलब है कि जब रहमान सुबह देश लौटे तो एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट आई। बीएनपी के झंडे और पटके लिए समर्थक एवं कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे और पूरे जोश के साथ रहमान का स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी ज़ुबैदा रहमान और बेटी ज़ायमा रहमान भी उपस्थित रहीं। तारिक रहमान गिरफ्तारी से बचने के लिए 2008 में लंदन भाग गए थे। तब हसीना सरकार में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर