Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

खेल

AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

21 फ़रवरी, 2026 06:47 PM

AUSW vs INDW: स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी (तीन विकेट), श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। स्मृति मंधाना को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 32 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (10), बेथ मूनी (छह) और एलिस पेरी एक रन बनाकर आउट हुयी। ऐसे संकट के समय एश्ले गार्डनर ने फीबी लिचफील्ड के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड 17 गेंदों में 24 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

13वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम (12) को अरुंधति रेड्डी ने आउट किया। 16वें ओवर में रेड्डी ने अर्धशतक बना चुकी एश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी। एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। ग्रेस हैरिस (एक रन) को श्री चरणी ने आउट किया। कप्तान सोफी मोलिन्यू (छह) भी श्री चरणी का शिकार बनी। 18वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने ऐनाबेल सदरलैंड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौंवां झटका दिया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 17 रनों मुकाबला हार गई।

भारतीय टीम के लिए श्री चरणी ने तीन, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। रेणुका सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को किम गार्थ ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। यह भारतीय महिला टीम की ओर से टी-20 के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने मिताली राज और पूजा रावत के बीच हुई 98 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को तोड़ा।

17वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 82 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने ऋचा घोष (18) का शिकार कर लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐनाबेल सदरलैंड ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट किया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 46 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 59 रन बनाए। अगली ही गेंद पर अमनजोत कौर (एक) रनआउट हुई। भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई सीरीज जीती
भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरा टी-20 17 रन से जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई सीरीज जीती है। इससे पहले तक भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में तीनों प्रारुपों में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई थी। 2017 के बाद यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया को किसी भी प्रारुप में अपने घर में एक भी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसकी शुरुआत स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच शानदार साझेदारी से हुई। ऋचा घोष ने भी एडिलेड ओवल में महिलाओं के टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में शानदार भूमिका निभाई। इसके बाद श्रेयंका पाटिल ने पावरप्ले में दो विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया। एश्ले गार्डनर ने थोड़ी देर के लिए मेजबान टीम को उम्मीद दी लेकिन उनकी 57 रन की पारी बेकार गई।

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह पूरी टीम का प्रयास है। हर कोई बहुत पॉजिटिव है और सच में टीम के लिए कुछ करना चाहता है। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हर कोई आगे आ रहा है और टीम के लिए योगदान दे रहा है। (स्मृति-जेमिमा की साझेदारी पर) हां, मुझे लगता है कि हर साझेदारी हमारे लिए बहुत जरूरी थी। टीम बैठक में हमने यही बात की थी, कि हमें वहां रहना है। हमें जिम्मेदारी लेते रहना है, उन दोनों ने बहुत बड़ा रोल निभाया। और जिस तरह से स्मृति बल्लेबाजी कर रही थी, उससे बहुत खुश हूं, और यह देखकर अच्छा लगा कि जैमी ने भी सही समय पर योगदान दिया।”

बॉलिंग प्लान पर हरमनप्रीत ने कहा, “खैर, प्लान बहुत सिंपल हैं। मुझे लगता है कि जब भी हम 10 विकेट लेते हैं, तो हम हमेशा जीतने वाली टीम में होते हैं। यह बहुत साफ था कि, ऐसी टीम में, जब आपको पता हो कि आपके पास इतने सारे बल्लेबाज हैं, तो यह केवल विकेट लेने के बारे में है। यह आसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने फैंस के समर्थन की तारीफ करते हुए कहा, “हां, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। और यह देखकर अच्छा लगा कि आज इतने सारे सपोर्टर्स आए और वे इंडिया के लिए चीयर कर रहे थे। उम्मीद है कि हम उन्हें देखते रहेंगे और उन्हें गर्व महसूस कराते रहेंगे।”

प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना ने कहा, “सीरीज जीत में योगदान देना अच्छा था। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना वाकई बहुत खास है। मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं। जेमी आकर मुझसे वो सारे टू रन करवा रही थी, लेकिन हां, मुझे लगता है कि जेमी और मेरे बीच बहुत अच्छी साझेदारी रही। मुझे लगता है कि हमने उन्हें 2016 में हराया था जब हम यहां आए थे, लेकिन मुझे लगता है कि हमने ऑस्ट्रेलिया में बहुत लंबे समय के बाद टी-20 खेला है, इसलिए उन्हें हराना वाकई अच्छा है, लेकिन हम एकदिवसीय सीरीज में आगे बढ़ेंगे और अधिक जश्न नहीं मनाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची

एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए भारतीय टीम बैंकॉक पहुंची