Monday, July 13, 2026
BREAKING
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति संकट को संभालने के लिए मजबूत स्थिति में भारत भारत में कतर के पूर्व अमीर खलीफा अल थानी के निधन पर शोक, नई दिल्ली, केरल और मुंबई में आधा झुका तिरंगा पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड का करेंगे दौरा; भारत-ईयू के बीच संबंध होंगे मजबूत अमेरिकी सीनेट सीट के लिए विशेष चुनाव में निक्की हेली के नाम को लेकर अटकलों पर लगा विराम, दावेदारी से किया इनकार वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,490 हुई नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया अमेरिका का ईरान पर नया हम*ला शुरू, 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने की कार्रवाई वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग 'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

खेल

Asian Games 2023: टी20 में नेपाल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रोहित-युवराज का कीर्तिमान ध्वस्त

27 सितंबर, 2023 01:04 PM

एशियन गेम्स 2023 के मेंस क्रिकेट इवेंट ने नेपाल की टीम ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। एक तरफ जहां नेपाल की टीम ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया तो वहीं नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने इस मैच में रोहित शर्मा और डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इन दोनों बल्लेबोजों ने 35-35 गेंदों में इंटरनेशनल मैच में शतक ठोका है तो वहीं कुशल मल्ला ने महज 34 गेंदों में शतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया।

मल्ला ने 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्कों की मदद से कुल 137 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 274 का था। इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी कर युवराज सिंह का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 52 रन बनाकर नाबाद रहे उन्होंने अपनी 10 गेंदों की पारी में आठ छक्के लगाए।

इतना ही नहीं इस मैच में नेपाल की टीम ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर नया रिकॉर्ड भी कायम किया। नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 314 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस मैच में मंगोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कुशल मल्ला जब मैदान पर उतरे तो नेपाल का स्कोर एक विकेट पर 42 रन था। इसके बाद आसिफ शेख का विकेट गिरा। वह 16 रन पर आउट हुए।

कुशल ने मैदान पर उतरते ही मोर्चा संभाला और चौके-छक्के का अंबार लगा दिया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी कर दी। यह रिकॉर्ड पहले संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और डेविड मिलर के नाम था। पारी खत्म होने के बाद जब वह लौटे तो 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्के के दम पर उनके नाम नाबाद 137 रन थे।

दूसरी ओर, दीपेंद्र 10 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगोलिया की टीम की बल्लेबाजी इतनी खराब रही की टीम के 9 बल्लेबाज 5 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मंगोलिया की पूरी टीम महज 13.1 ओवर में 41 रन पर ही सिमट गई। इन 41 रन में भी 23 रन एक्सट्रा से आए मंगोलिया की तरफ से दावासुरेन जामयांसुरेन ने सबसे अधिक 10 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल