Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

राष्ट्रीय

Amit Shah ने नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा?

12 जुलाई, 2025 10:02 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए आतंकवाद पर भाजपा के स्पष्ट और सख्त रुख को देश के लिए जरूरी बताया।

आतंकवाद का जवाब सिर्फ मोदी दे सकते हैं”

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “आतंकवाद का जवाब केवल पीएम मोदी और भाजपा ही दे सकते हैं। हमने उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया, पुलवामा हमले का जवाब एयर स्ट्राइक से दिया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंकियों को घर में घुसकर मारा।” शाह के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सैन्य और कूटनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है।

केरल की LDF और UDF सरकारों पर साधा निशाना

शाह ने अपने भाषण में राज्य की सत्तारूढ़ व विपक्षी पार्टियों — एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) — दोनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “एलडीएफ और यूडीएफ की सरकारों के कार्यकाल में केरल घोटालों का अड्डा बन गया। एलडीएफ शासन में विस्फोटक घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला, एआई कैमरा घोटाला, लाइफ मिशन घोटाला और राज्य प्रायोजित सोना तस्करी जैसे घोटाले सामने आए।” शाह ने कहा कि इन दोनों दलों का इतिहास भ्रष्टाचार और राजनीतिक अवसरवाद से भरा हुआ है।

"भाजपा और माकपा में अंतर है, हम कैडर नहीं, राज्य के विकास को प्राथमिकता देते हैं"

गृह मंत्री ने माकपा और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की तुलना करते हुए कहा, “भाजपा और माकपा दोनों कैडर आधारित पार्टियां हैं, लेकिन माकपा के लिए कैडर कल्याण राज्य के विकास से ऊपर है, जबकि भाजपा के लिए राज्य का विकास कैडर से भी ऊपर है।”

मोदी सरकार की तीन नीतियों का जिक्र

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल को लेकर तीन प्राथमिक नीतियों की भी बात की:

1. भ्रष्टाचार मुक्त शासन

2. योजनाओं में बिना किसी भेदभाव के लाभ देना

3. राजनीतिक लाभ से परे राज्य का समग्र विकास

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के पूरे राज्य के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा का भविष्य केरल में उज्जवल: शाह

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अमित शाह ने कहा, “यह सम्मेलन महज कार्यकर्ताओं की बैठक नहीं, बल्कि एक जनसैलाब था। यह इस बात का संकेत है कि भाजपा अब केरल में बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही है। इससे पहले शाह ने केरल भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं