Thursday, April 02, 2026
BREAKING
भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

राष्ट्रीय

Alert : घर से निकलने से पहले संभल जाइए! जब्त हुए 80 वाहन!

02 जुलाई, 2025 01:17 PM

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लागू किए गए पुराने वाहनों पर ईंधन बैन के पहले दिन सिर्फ 80 वाहनों को जब्त किया गया। एक जुलाई से लागू हुई इस नई व्यवस्था के तहत राजधानी के पेट्रोल पंपों पर 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को फ्यूल देने पर रोक लगा दी गई है।

कम संख्या का कारण—पहले ही दिन वाहन सड़कों पर कम निकले

दिल्ली परिवहन आयुक्त निहारिका राय ने बताया कि पहले दिन जब्त किए गए कुल 80 वाहनों को सभी संबंधित एजेंसियों ने मिलकर पकड़ा। उन्होंने कहा कि आंकड़ा कम इसलिए रहा क्योंकि लोगों ने इस दिन सड़कों पर कम वाहन निकाले। हालांकि उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि आगे चलकर यह संख्या बढ़ेगी या नहीं।

राजधानी में 60 लाख से ज्यादा पुराने वाहन अभी भी सड़कों पर दौड़ रहे

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 60.14 लाख से अधिक वाहन डीरजिस्टर किए जा चुके हैं, लेकिन इनका एक बड़ा हिस्सा अब भी सड़कों पर चल रहा है। VAHAN पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि शहर में कुल 62 लाख से ज्यादा ऐसे वाहन हैं, जिनमें 41 लाख दोपहिया और 18 लाख चारपहिया वाहन शामिल हैं।

ईंधन बैन के लिए हाईटेक निगरानी, 498 पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरे

बैन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजधानी के 498 पेट्रोल पंपों और तीन प्रमुख बस अड्डों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे तुरंत नंबर प्लेट स्कैन कर VAHAN डेटाबेस से वाहन की जानकारी मिलाते हैं और यदि वाहन बैन की श्रेणी में आता है तो उसे फ्यूल देने से रोक दिया जाता है। इस डेटा को संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा जाता है, जो वाहन को जब्त करने या स्क्रैप करने की कार्रवाई करती हैं।

अब तक 1.36 लाख वाहन पाए गए प्रतिबंध के दायरे में, PUCC में भी तेजी

1 जून से 23 जून 2025 के बीच लगभग 77.8 लाख वाहनों की ANPR सिस्टम से जांच की गई, जिनमें से 1.36 लाख वाहन ऐसे थे जो EoL श्रेणी में आते हैं। इसी अवधि में लगभग 8.05 लाख वाहन मालिकों ने अपने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) का नवीनीकरण कराया, जो इस अभियान की सफलता की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

पुलिस और परिवहन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, 16 वाहन सीधा पेट्रोल पंप से जब्त

दिल्ली ट्रैफिक मैनेजमेंट के स्पेशल कमिश्नर अजय चौधरी ने जानकारी दी कि अब तक कुल 16 पुराने वाहन सीधे पेट्रोल पंपों से जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया और जन जागरूकता अभियानों के चलते लोग अब नियमों को लेकर सतर्क हो गए हैं, जिसके कारण पुराने वाहन सड़क पर निकलना कम हो गए हैं।

अब एनसीआर के अन्य जिलों की बारी, नवंबर से और कड़ा होगा नियम

दिल्ली के बाद अब यह ईंधन बैन 1 नवंबर 2025 से गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में लागू किया जाएगा। इसके बाद शेष एनसीआर क्षेत्रों में यह बैन 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग की 100 से अधिक टीमें फिलहाल रीयल टाइम डेटा की निगरानी कर रही हैं और उन पेट्रोल पंपों की पहचान कर रही हैं जहां ई-ओ-एल वाहनों की आवाजाही अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे