Sunday, March 29, 2026
BREAKING
सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आईजीओएम की बैठक भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे मिस्र और तुर्किए के विदेश मंत्री ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर विश्वविद्यालयों को ‘जानबूझकर’ टारगेट करने का लगाया आरोप ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में उबाल: शहर-शहर सड़कों पर लोगों ने किया प्रदर्शन भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगेे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के विकास में दें योगदान : भजनलाल शर्मा 87 साल की उम्र में रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई क्षेत्रों में रेड जोन घोषित

पंजाब

Jalandhar में 289 लोगों को जारी हुए नोटिस, जानें पूरा मामला

11 जुलाई, 2025 04:30 PM

जालंधर : खाली प्लाटों की सफाई करवाने संबंधी प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करने वाले प्लाट मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने 289 प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करते हुए बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

10 जुलाई तक सफाई की थी अंतिम तिथि

प्रशासन ने 10 जुलाई तक सभी खाली प्लॉटों की सफाई करवाने का आदेश दिया था। इसी के तहत डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया और सफाई में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी।

आर्दश नगर में निरीक्षण करते हुए डी.सी. अग्रवाल ने मुख्य सड़क पर गंदगी से भरे प्लॉट की सफाई करवाने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जहां प्लॉट की सफाई नहीं होगी, वहां संबंधित सरकारी विभागों द्वारा सफाई करवाई जाएगी और इसका खर्च प्लॉट मालिक से वसूला जाएगा।

राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगी रैड एंट्री

डी.सी. अग्रवाल ने कहा कि यदि प्लॉट मालिक सफाई का खर्च जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ राजस्व रिकॉर्ड में रैड एंट्री दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि खाली प्लॉटों के चारों ओर चारदीवारी या बाड़ लगवाना जरूरी है, ताकि अवैध रूप से कूड़ा न फैके।

कानूनी कार्रवाई भी होगी

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 289 प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से विभिन्न नगर निगमों और नगर पंचायतों से जुड़े प्लॉटों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि सफाई न करवाने पर सरकारी विभाग सफाई करेगा और जुर्माना वसूल करेगा। यदि प्लॉट मालिक जुर्माना नहीं भरेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।

नोटिस के 2 दिन बाद होगी मुआयना

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद प्लॉट मालिकों को दो दिन के भीतर सफाई करने और चारदीवारी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते, तो सरकारी विभाग सफाई करवाएंगे और उनकी राशि जुर्माने के रूप में वसूली जाएगी।

स्वास्थ्य के हित में उठाया कदम

इस दौरान निगम कमिश्नर गौतम और अन्य अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह कदम जन स्वास्थ्य के हित में उठाया जा रहा है ताकि जिले में बीमारियों का फैलाव न हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन