Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

06 अक्टूबर, 2026 03:38 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : 57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को होगी। GST काउंसिल सचिवालय ने एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर बताया कि कुछ जरूरी वजहों से बैठक को 7 अक्टूबर से एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए GST नियमों का पालन आसान बनाने के मकसद से कई महत्वपूर्ण प्रोसेस सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड सिस्टम में बदलाव की संभावना
खबरों के मुताबिक, काउंसिल रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड सिस्टम में बदलाव के साथ-साथ GST विवादों को सुलझाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट के फ्लो को बेहतर बनाने के सुधारों पर विचार कर सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य नियमों के पालन में लगने वाले समय और लागत को कम करना है। ये प्रस्ताव GST काउंसिल की लॉ कमेटी की व्यापक सिफारिशों का हिस्सा हैं। कमेटी ने GST कानूनों को आसान बनाने और जानबूझकर टैक्स चोरी करने तथा बिना इरादे के टैक्स न चुका पाने के मामलों के बीच अंतर करने के तरीकों पर भी विचार किया है।

गिरफ्तारी प्रावधान और ई-कॉमर्स पर भी चर्चा संभव
मौजूदा GST फ्रेमवर्क के तहत कमिश्नर सेंट्रल GST एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तारी का आदेश दे सकते हैं, अगर उन्हें लगता है कि किसी व्यक्ति ने धारा 132 के तहत टैक्स चोरी या धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने जैसे अपराध किए हैं। काउंसिल ई-कॉमर्स सप्लायर्स समेत कारोबारियों के लिए नियमों का पालन आसान बनाने के उपायों पर भी चर्चा कर सकती है।

पीएम मोदी और वित्त मंत्री ने दिए थे संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि GST सुधारों का अगला चरण नियमों का पालन आसान बनाएगा और रिफंड प्रोसेस को बेहतर करेगा, जिससे कारोबारियों को निवेश करने और कारोबार बढ़ाने का ज्यादा भरोसा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी स्पष्ट किया है कि GST सुधारों का अगला चरण रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, रिफंड, विवाद समाधान और इनपुट टैक्स क्रेडिट प्रोसेस को आसान बनाने पर केंद्रित होगा।

बैठक दूसरी बार टली
GST काउंसिल की बैठक पहले 12 सितंबर को होनी थी, लेकिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में भारत की मेजबानी में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण इसे 7 अक्टूबर तक टाल दिया गया था। अब यह बैठक दूसरी बार टलकर 8 अक्टूबर को हो रही है। कारोबारी जगत इस बैठक से GST प्रक्रिया को और सरल बनाने वाले अहम फैसलों की उम्मीद लगाए बैठा है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह