Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

50 साल बाद भी महाकाव्य के तौर पर जानी जाती है ‘शोले’

16 अगस्त, 2025 06:01 PM

मुंबई। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे चर्चित और कई मामलों में मील का पत्थर कहलाने वाली रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ (1975) ने अपनी रिलीज़ के 50 साल पूरे कर लिये। यह फिल्म एक ऐसा ‘महाकाव्य’ रही, जिसने मुख्यधारा में बनने वाली हिंदी फिल्मों के ‘व्याकरण’ को एक नया ही रूप दे दिया। जी.पी. सिप्पी के सहयोग से निर्मित और सलीम-जावेद की कलम से लिखित इस फिल्म ने ‘बुच कैसिडी एंड द सनडान्स किड’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन द वेस्ट’ जैसी हॉलीवुड वेस्टर्न फिल्मों के साथ-साथ अकीरा कुरोसावा की ‘सेवन समुराई’ से प्रेरणा ली। इस मिश्रण ने उस फिल्म को जन्म दिया, जिसे बाद में आलोचकों ने ‘करी वेस्टर्न’ का नाम दिया। यह एक ‘डकैत’ ड्रामा थी, जिसमें मसाला मनोरंजन और अपने समय में अभूतपूर्व सिनेमाई आकर्षण था।

अमरीकी फिल्मों की बराबरी करने के लिए ‘शोले’ भारत की पहली 70 मिमी ‘स्टीरियोफोनिक’ ध्वनि वाली फिल्म बनने वाली थी, लेकिन इसमें लगने वाले खर्च के कारण इसे 35 मिमी फिल्म पर शूट किया गया और फिर 70 मिमी वाइडस्क्रीन प्रारूप में परिवर्तित किया गया। दो साल से भी ज़्यादा समय तक कलाकारों और अन्य कर्मियों ने कर्नाटक के रामनगर की भीषण गर्मी और कठोर चट्टानी परिस्थितियों को झेलते हुए एक ऐसी दुनिया का निर्माण किया, जहां धैर्य और भव्यता का संगम था। इसकी कथावस्तु के केन्द्र में वीरू (धर्मेन्द्र) और जय (अमिताभ बच्चन) की कहानी है । दो बेअदब छुटभैये अपराधी, जिन्हें अदम्य ठाकुर बलदेव सिंह या ठाकुर साहब (संजीव कुमार) ने अत्याचारी डाकू गब्बर सिंह को पछाडऩे के लिए भर्ती किया था। डाकू का किरदार नवोदित अमजद खान ने अपने करिश्मे से जीवंत कर दिया है। बसंती (हेमा मालिनी) और खामोश, दु:खी राधा (जया भादुड़ी) ने कहानी को हल्कापन और दर्द भरा संयम दिया, जबकि आर.डी. बर्मन के संगीत ने हर लय को अविस्मरणीय मधुर शक्ति से रेखांकित किया। यह फिल्म जब पहली बार रिलीज़ हुई तो ‘शोले’ को नकारात्मक, आलोचनात्मक समीक्षायें और व्यावसायिक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सकारात्मक मौखिक प्रचार ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में मदद की। इसने देश भर के कई सिनेमाघरों में लगातार प्रदर्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए और मुंबई के मिनर्वा थिएटर में पांच साल से ज़्यादा समय तक चली। यह फि़ल्म पूर्व सोवियत संघ में भी बेहद सफल रही। यह उस समय की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फि़ल्म थी और ‘हम आपके हैं कौन..! (1994) तक भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फि़ल्म बनी रही थी।


कई आंकड़ों के अनुसार शोले अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फि़ल्मों में से एक बनी हुई है। ऐसे दौर में जब ‘स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म’ छोटे-छोटे और जल्द की भुला दिये जाने वाला ‘डिस्पोजेबल’ मनोरंजन पेश कर रहे हैं, ‘शोले’ धीमी गति से चलने वाली कहानी कहने की प्रभावशाली विधा की याद दिलाती है। इसका संतुलन के साथ आगे बढऩा पात्रों को सांस लेने, विकसित होने और इसे दर्शकों की चेतना में अमिट छाप छोडऩे का मौका देता है। इसके संवाद, ‘कितने आदमी थे?’ और ‘बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना’, सहजता से बोलचाल की भाषा में ढल गये, जबकि इसके आदर्श फिल्म निर्माताओं की पीढिय़ों के लिए कथात्मक सांचे बन गये। ‘शोले’ को अक्सर सर्वकालिक महानतम और सबसे प्रभावशाली भारतीय फिल्मों में से एक माना जाता है। ब्रिटिश फिल्म संस्थान द्वारा 2002 में सर्वकालिक ‘शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों’ के सर्वेक्षण में इसे प्रथम स्थान मिला था। 2005 में 50वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के निर्णायकों ने इसे 50 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब दिया। जनवरी 2014 में शोले को थ्रीडी प्रारूप में सिनेमाघरों में पुन: रिलीज़ किया गया। इस साल इटली के बोलोग्ना में एक स्क्रीनिंग के साथ इसके प्रदर्शन की यूरोप में शुरुआत हुई। आगामी छह सितंबर को 1,800 सीटों वाले रॉय थॉमसन हॉल में 50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) के दौरान इसका ‘उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर’ होना तय है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार