Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

12 मई, 2026 01:52 PM

कृति सैनन पिछले दस साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी मेहनत से दर्शकों का दिल जीता है. साल 2021 में आई फिल्म 'मिमी' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला. लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें वैसी बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चलीं. हाल ही में कृति ने जीक्यू मैगजीन को एक लंबा इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि फिल्मी दुनिया में आउटसाइडर होने की क्या चुनौतियां हैं और बॉलीवुड में आज भी कितना पितृसत्तात्मक (पुरुष प्रधान) सोच-विचार मौजूद है.

 

कृति के मुताबिक, 'मिमी' उनकी जिंदगी की सबसे अहम फिल्म साबित हुई. उन्होंने कहा, 'मिमी मेरी सबसे बड़ी अचीवमेंट थी. यह पहली फिल्म थी जिसमें मैंने पूरी जिम्मेदारी खुद ली थी. उस समय कोविड-19 महामारी चल रही थी. फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में ओटीटी पर आई. फिर भी लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया. नेशनल अवार्ड मिलना मेरे करियर का सबसे शानदार पल था.'


मिमी से पहले कृति निराशा के दौर से गुजर रही थी. उन्होंने बताया, 'मैं बहुत कुछ करना चाहती थी. मुझे पता था कि मुझमें और भी ज्यादा करने की क्षमता है, लेकिन सही अवसर नहीं मिल रहे थे. कुछ रोल मैं बहुत करीब तक पहुंच गई थी, लेकिन आखिर में वे स्टार किड्स को दे दिए गए. जब आप फिल्मी घराने से नहीं आते, तो आपको बहुत अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है.' कृति ने साफ कहा कि उन्हें कुछ भी आसानी से नहीं मिला. हर काम, हर रोल उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और जोखिम उठाकर हासिल किया है.


इंटरव्यू में कृति ने बॉलीवुड के पितृसत्तात्मक रवैये पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पैसे के मामले में महिलाओं के साथ भेदभाव होता है. 'जब बजट कम करना होता है तो सबसे पहले लीड एक्ट्रेस की फीस घटा दी जाती है, जबकि मेल एक्टर्स को बड़ा हिस्सा दिया जाता है. यह सोच आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है.' कृति ने छोटी-छोटी बातों का भी जिक्र किया जो रोजमर्रा में होता है. सेट पर अक्सर देखा जाता है कि एक्ट्रेस पहले तैयार है या नहीं, ताकि मेल एक्टर को इंतजार न करना पड़े. यह अनजाने में होता है, लेकिन इसे बदलना बहुत जरूरी है.'


उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों की एक घटना भी शेयर की. एक मेल को-एक्टर, जो मुझसे सीनियर भी नहीं था, उसे बेहतर कार मिल गई. बात कार की नहीं थी, बल्कि बराबरी और सम्मान की थी.' कृति ने कहा कि करियर की शुरुआत में हर बात खुलकर कहना मुश्किल होता था, लेकिन अब वे अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं. अच्छी बात यह है कि आजकल ज्यादातर नए निर्माता और निर्देशक प्रगतिशील सोच रखते हैं, लेकिन पुरानी सोच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.


काम की बात करें तो कृति सैनन अब दर्शकों के सामने 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. कृति सैनन की कहानी मेहनत, संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है. बिना किसी बड़े फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी काबिलियत से जगह बनाई है और अब भी लगातार बेहतर काम करने की कोशिश कर रही हैं. दर्शक उम्मीद करते हैं कि उनकी आने वाली फिल्में उन्हें फिर से पुरानी सफलता दिलाएंगी.

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

रवि बहल: जब फिल्मों में काम न मिलने पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने का बना लिया था मन फिर चमकी किस्मत

रवि बहल: जब फिल्मों में काम न मिलने पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने का बना लिया था मन फिर चमकी किस्मत