Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

12 मई, 2026 01:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति, व्यवसायी सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. सबकी नजर अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टिकी हुई है. फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही सूरज ने अपनी प्रोफाइल से मौनी के साथ वाली शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं या आर्काइव कर दी हैं. इन बदलावों ने सबको हैरान कर दिया है।मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी को अभी चार साल भी नहीं हुए हैं. 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी. मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी.

शादी के बाद दोनों अक्सर अपनी खुशियों को फैंस के साथ शेयर करते थे. छुट्टियों की खूबसूरत तस्वीरें, रोमांटिक पलों की पोस्ट्स और फैमिली फंक्शन्स की झलकियां देखकर लगता था कि यह जोड़ा बहुत खुश है. लेकिन अब अचानक सब कुछ बदल गया है. पिछले कुछ समय से दोनों साथ में तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर चुके हैं। मौनी अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट्स तो देती रहती हैं, लेकिन उनमें सूरज की कोई तस्वीर नहीं दिख रही है. जब फैंस ने चेक किया तो पता चला कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. इन छोटे-छोटे बदलावों ने बड़ी अटकलों को जन्म दे दिया है. लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में कोई बड़ी दिक्कत आ गई है?.

फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी. कुछ लोग काफी चिंतित नजर आए. एक यूजर ने लिखा, 'लगता है उनकी शादी में कुछ गड़बड़ है. उम्मीद है कि मामला गंभीर न हो.' वहीं कुछ लोग ज्यादा सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ इंस्टाग्राम की एक्टिविटी को देखकर कोई नतीजा निकालना सही नहीं है. एक यूजर ने लिखा, 'शायद वे प्राइवेसी चाहते हैं. हर चीज को अफवाह न बनाएं.' कई फैंस ने यह भी कहा कि जब तक मौनी और सूरज खुद इस बारे में कुछ नहीं कहते, तब तक सबसे बुरी बात सोचना गलत होगा. लोग उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों जल्द ही कोई स्पष्ट बयान देकर इन अफवाहों को शांत कर देंगे.

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार दोनों ही इन अफवाहों पर अभी तक चुप हैं. न तो उन्होंने कोई पोस्ट किया है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया है. पिछले कुछ सालों में दोनों को अक्सर साथ में पब्लिक इवेंट्स, वेकेशन्स और फैमिली गैदरिंग में देखा जाता था. लेकिन हाल के दिनों में उनकी पोस्ट्स में यह साथ नजर नहीं आ रहा है. फिलहाल ये सिर्फ अफवाहें हैं, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में छोटे-छोटे हिंट भी बड़ी खबर बन जाते हैं. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि दोनों इस मसले पर कुछ बोलें और सच्चाई सामने आए.

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो