Saturday, September 05, 2026
BREAKING
संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

मनोरंजन

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

10 मई, 2026 04:15 PM

मुंबई : फिल्म और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने लंबे करियर में राजनीति और फिल्म से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू लिया। समाचार एजेंसी संग बातचीत में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने डकैत से नेता बनीं फूलन देवी के साथ हुई अपनी एक खास मुलाकात का भी जिक्र किया।

शेखर सुमन ने कहा, ''मुझे कभी किसी का इंटरव्यू लेने में डर या घबराहट महसूस नहीं हुई। मैं हमेशा आत्मविश्वास के साथ लोगों से सवाल पूछता था लेकिन जब फूलन देवी इंटरव्यू के लिए मेरे सामने बैठीं, तब मैंने एक दिलचस्प बात नोटिस की। उनका कद इतना छोटा था कि कुर्सी पर बैठने के बाद उनके पैर जमीन तक नहीं पहुंच रहे थे।''

उन्होंने कहा, "यह देखकर मैंने मजाकिया अंदाज में उनसे सवाल किया कि जब आपके पैर जमीन तक नहीं पहुंचते, तो आप घोड़े पर बैठकर एक हाथ में बंदूक लेकर कैसे घूमती थीं। आप तो 'बैंडिट क्वीन' है।''

उन्होंने कहा, ''मेरे इस सवाल को सुनकर फूलन देवी कुछ देर तक मेरी तरफ देखती रहीं। इसके बाद मैं आगे बढ़ा और एक और सीधा सवाल पूछ लिया। मैंने पूछा कि आपने इतने लोगों को गोली मारी और इतनी खतरनाक जिंदगी जी, तो क्या आपको कभी किसी से डर लगता है?"

शेखर सुमन ने कहा, ''फूलन देवी ने मेरे सवालों का जवाब बेहद मजेदार अंदाज में दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'आपसे डर लगता है, क्योंकि आप सवालों से गोली चलाते हैं।' उनका यह जवाब सुनकर मैं और वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े थे। यह पल मेरे लिए यादगार बन गया था।''

समाचार एजेंसी से बात करते हुए शेखर सुमन ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से जुड़ा एक और दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, ''एक बार बाल ठाकरे ने खुद मुझे फोन करके मेरे शो की तारीफ की थी। मैंने इस मौके का फायदा उठाया और तुरंत उनसे इंटरव्यू के लिए पूछ लिया।''

उन्होंने बताया, ''इंटरव्यू खत्म होने के बाद बाल ठाकरे ने कहा कि उन्हें बातचीत में बहुत मजा आया और एक और इंटरव्यू करना चाहिए। इस पर मैंने मजाक में कहा कि मेरे पास दूसरे कपड़े नहीं है। तब बाल ठाकरे ने जवाब दिया कि उसी कपड़े में दूसरा इंटरव्यू कर लेते हैं। यह पल भी मेरे जीवन की सबसे यादगार पलों में से एक है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री