Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

5 जनवरी का पंचांग: सोमवार को रहेगा भद्रा का साया, नहीं लगेगा आडल योग

04 जनवरी, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली: कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 5 जनवरी को दिन सोमवार है। इस दिन भद्रा का साया रहने वाला है। भद्रा रात 8 बजकर 53 मिनट से लेकर अगली सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। भद्रा काल में किसी भी तरह के शुभ काम को करने से बचें, क्योंकि माना जाता है कि भद्रा में किया गया शुभ काम भी अशुभ परिणाम देता है। वहीं द्वितीया तिथि भी सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आगमन रहेगा। तो चलिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त शाम 7 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से लेकर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से लेकर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल सुबह 11 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से लेकर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। आडल योग 5 जनवरी को नहीं लगेगा।

बात अगर सोमवार की करें तो सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा। बात अगर चन्द्रोदय की करें तो वह शाम 7 बजकर 49 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 6 जनवरी की सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। रविवार के दिन दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा। सोमवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा न करें। माना जाता है कि दिशाशूल दिशा वर्जित दिशा होती है। अगर बहुत जरूरी कार्य है तो दही, जीरा और दर्पण देखकर ही यात्रा पर निकलना चाहिए, इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन