Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

320 लोगों की मौत, 377 घायल... 3042 करोड़ रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान, मानसून ने एक बार फिर बरपाया कहर

31 अगस्त, 2025 07:51 PM

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज (31 अगस्त) को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस मानसून सीजन में अब तक 320 लोगों की जान जा चुकी है और 839 सड़कें बंद कर दी गई है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और शिमला में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 2 सितंबर को यही स्थिति शिमला, सोलन और सिरमौर में भी बनी रहेगी। 3 से 5 सितंबर तक भी मौसम खराब रहने की संभावना है, हालांकि इन दिनों के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

जान-माल का भारी नुकसान
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अब तक 839 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें चंबा में सबसे ज्यादा 286 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा, कुल्लू और मंडी में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) भी बंद पड़े हैं। बारिश के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसमें 728 ट्रांसफार्मर और 456 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।

320 लोगों की गई जान, 40 लापता
इस मानसून सीजन में अब तक 320 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 377 लोग घायल हैं और 40 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मंडी (51) और कांगड़ा (49) जिलों में हुई हैं। इसके अलावा, कुल 4041 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 824 घर पूरी तरह से ढह गए हैं।

करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
इस मानसून से राज्य को कुल 3042 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग (1693 करोड़ रुपये) और जल शक्ति विभाग (1070 करोड़ रुपये) को हुआ है। पिछले 24 घंटों में चंबा के चुआड़ी में सबसे ज्यादा 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल