Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

20 साल पुराने वाहनों के लिए नया नियम लागू, MoRTH ने जारी किया नोटिफिकेशन

29 सितंबर, 2025 07:55 PM

पुराने वाहनों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। अब 20 साल से अधिक पुराने दोपहिया, कार और मालवाहक वाहन मालिकों को अपने वाहनों को जबरन स्क्रैप करने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए राज्य परिवहन विभागों को निर्देश दिया है कि ऐसे पुराने वाहन पुनः पंजीकरण (Re-Registration) करवा सकते हैं और कानूनी तौर पर सड़क पर चल सकते हैं।

पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया क्या होगी?
वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों के लिए दो गुना पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही वाहन की फिटनेस जांच अनिवार्य होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन सुरक्षित और सड़कों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) भी आवश्यक होगा। पुनः पंजीकरण होने के बाद ही वाहन सड़क पर वैध रूप से चल सकेगा।

छत्तीसगढ़ में पुराने वाहनों की स्थिति
छत्तीसगढ़ में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की संख्या लगभग 24 लाख है, जिनमें दोपहिया, तीनपहिया, कार और छोटे वाहन शामिल हैं। इनमें से करीब 2 लाख वाहन ऐसे हैं जो अब अस्तित्व में नहीं हैं और ब्लैकलिस्टेड घोषित किए गए हैं। अकेले रायपुर जिले में ही 3,88,717 वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें मोटरसाइकिल और स्कूटर 3,09,094, मoped 32,031, कार 47,464 और ओमनी बस 128 वाहन शामिल हैं। अब तक इन वाहनों में लगभग 25 प्रतिशत ने पुनः पंजीकरण कराया है, जबकि बाकी के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुनः पंजीकरण शुल्क का ब्यौरा
दोपहिया वाहन (15-20 साल पुराने) के लिए 1,000 से 2,000 रुपये तक शुल्क।

तीनपहिया वाहन के लिए 2,500 से 5,000 रुपये।

कारों के लिए 5,000 से 10,000 रुपये।

ट्रक और बसों के लिए 18,000 से 24,000 रुपये तक शुल्क।

केंद्र और राज्य सरकार के लाभ
इस कदम से केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व के तीनहरे स्रोत प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त, पुराने वाहन स्क्रैप करने पर नई गाड़ी खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही रोड टैक्स में 15 से 25 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध होगी। नई गाड़ी खरीदने पर 18 प्रतिशत GST का लाभ भी सरकार को मिलेगा।

प्रदूषण नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर प्रभाव
15 से 20 साल पुराने वाहन ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, जिनमें मुख्य प्रदूषक कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सूक्ष्म कण होते हैं। ये वाहन अपनी सेवा अवधि के अंत के करीब होते हैं, जिससे उनकी सड़क सुरक्षा में कमी आती है। इसीलिए फिटनेस टेस्ट और PUC अनिवार्यता सुनिश्चित करती है कि सड़क पर केवल सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल वाहन ही चलें।

छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक पहल
छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि केंद्र सरकार 15-20 साल पुराने वाहनों के पंजीकरण शुल्क से संबंधित एक मसौदा नियम बना रही है। इस मसौदे में सभी प्राप्त आपत्तियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। राज्य स्तर पर भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पुराने वाहनों की संख्या नियंत्रित की जा सके और सड़क सुरक्षा बेहतर हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित