Monday, November 16, 2026
BREAKING
• भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल • बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य • 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि • मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई • QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक • थोक महंगाई दर अक्टूबर में 12 प्रतिशत के पार, ईंधन और बिजली की कीमतों में आया बड़ा उछाल • जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी • भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी में खरीदारी • भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, टॉप पर राहुल द्रविड़ का नाम • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी भारत की असली 'अग्निपरीक्षा', निराशाजनक रहा है रिकॉर्ड

दुनिया

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

16 नवंबर, 2026 03:27 PM

बीजिंग : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने अमेरिकी और रूसी समकक्ष के साथ शेनझेन में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया जिसके मुताबिक "19 नवंबर को, राष्ट्रपति शी जिनपिंग शेनझेन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के साथ चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।"

यह ऐतिहासिक बैठक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर होगी, जिसमें दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता पहली बार एक साथ बैठेंगे। अमेरिका पहले ही बता चुका है कि ट्रंप इस बैठक में परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान युद्ध का मुद्दा उठाएंगे, जबकि यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की संभावना नहीं है।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात की योजना का उल्लेख किया था, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। व्हाइट हाउस ने बताया था कि अगले हफ्ते चीन में होने वाले एक शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने पत्रकारों से कहा, "अमेरिका, रूस और चीन के तीनों नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक मुलाकात तब होगी, जब ट्रंप चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में होने वाले एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (एपेक) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि वह दुनिया में परमाणु हथियारों को कम करने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि परमाणु हथियारों का फैलना बहुत खतरनाक है।"

ओलिविया वेल्स ने कहा, "ट्रंप यात्रा का समापन चीन और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक के साथ करेंगे।"

ट्रंप बुधवार (18 नवंबर) देर रात शेनझेन पहुंचेंगे जहां 21 सदस्य देशों के बीच दो दिन का सम्मेलन होगा। 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद दोबारा संभालने के बाद दोनों नेता चौथी बार एक दूसरे से मिलेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा