Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

27 मार्च, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली; आईपीएल 2026 को शुरू होने के लिए अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। आईपीएल का 19वां सीजन शनिवार कल से शुरू होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) की पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से टक्कर होगी। आईपीएल इतिहास में कई हैरतअंगेज रिकॉर्ड बने और ध्वस्त हुए। हालांकि, कई कारनामा ऐसे हैं जो आईपीएल में कभी नहीं हुए। चलिए, आपको ऐसे ही कारनामों के बारे में बताते हैं। आज हम आईपीएल में सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले खिलाडिय़ों के बारे में बताते हैं। आईपीएल में नॉट आउट रहते हुए सबसे ज्यादा बनाने का कारनामा एमएस धोनी ने अंजाम दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा धोनी ने 100 बार नाबाद रहते हुए 3057 रन जुटाए। वह 100 पारियों में नाबाद लौटने वाले इकलौते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में 40 पारियों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 2309 रन बनाए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन 8661 बनाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके अलावा कोई 8 हजार का आंकड़ा नहीं छू सका। सूची में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं।

उन्होंने 40 पारियों में नॉट आउट रहते हुए 2228 रन जोड़े। डिविलियर्स 2011 से 2021 तक आरसीबी की ओर से खेले। उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में 29 मर्तबा नाबाद लौटे। उन्होंने इस दौरान 1872 रन बटोरे। धवन ने 2024 में पंजाब किंग्स की तरफ से आखिरी आईपीएल मैच खेला। मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना ने 30 पारियों में नाबाद रहकर 1635 रन बनाए। उन्होंने 13 सीजन में से 11 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। वह दो सीजन में गुजरात लॉयंस में रहे थे। लिस्ट में छठे पायदान पर रोहित शर्मा हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित ने 30 पारियों में नॉट आउट रहकर 1622 रन जुटाए। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन (7046) बनाने वाले प्लेयर हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल के एक सीजन में कभी 600 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। उन्होंने सीजन में 500 रन बनाने का कारनामा भी सिर्फ एक मर्तबा किया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा