Tuesday, May 13, 2025
BREAKING
बिना किसी बाधा चारधाम यात्रा जारी, CM धामी बोले, सुगम और सुरक्षित संचालन कर रही राज्य सरकार 10 सेटेलाइट से कड़ी निगरानी, इसरो चीफ बोले, भारतीयों की सुरक्षा को आसमान में सख्त पहरा पाक अटैक से पुंछ में उजड़ा पूरा परिवार, 12 साल के जुड़वां जोया और अयान की मौत, पिता आर्ईसीयू में भर्ती शाहीन परवीन को मिला मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता अभिनेत्री वेरोनिका वनिज ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की Rohit Sharma : जब भी लगा टीम की मदद नहीं कर पा रहा हूं, संन्यास ले लूंगा धर्मशाला में नहीं होगा इस सीजन कोई भी आईपीएल मैच राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, रानियां में प्राचार्य ने संभाला पदभार अत्यंत गंभीर और संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा जरूरी: कुमारी सैलजा

राष्ट्रीय

10 सेटेलाइट से कड़ी निगरानी, इसरो चीफ बोले, भारतीयों की सुरक्षा को आसमान में सख्त पहरा

13 मई, 2025 11:06 AM

इम्फाल; भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए 10 उपग्रह लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक कि सजीव अंतरिक्ष शक्ति बनता जा रहा है और वर्ष 2040 तक देश का पहला अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया जाएगा।इसरो प्रमुख ने कहा कि आज 34 देशों के 433 उपग्रह भारत से अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं और उन्हें उनके कक्ष में स्थापित किया गया है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आज 10 उपग्रह देश के नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उद्देश्य से लगातार 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव की पृष्ठभूमि में आई है।


देश ने सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसका उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था।डॉ नारायणन ने कहा कि यदि हमें देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो हमें उपग्रहों का उपयोग करना होगा। हमें अपने 7,000 किलोमीटर लंबे समुद्री तट की निगरानी करनी है। हमें पूरे उत्तर भारत को लगातार निगरानी में रखना है। यह कार्य उपग्रह और ड्रोन तकनीक के बिना संभव नहीं है। इसरो जी20 देशों के लिए एक विशेष उपग्रह विकसित कर रहा है, जिसका उद्देश्य जलवायु, वायु प्रदूषण और मौसम की निगरानी करना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता

यादव आज जबलपुर के प्रवास पर

यादव आज जबलपुर के प्रवास पर

छत्रपति संभाजी ने राष्ट्र के स्वाभिमान से कभी नहीं किया समझौता-बागडे

छत्रपति संभाजी ने राष्ट्र के स्वाभिमान से कभी नहीं किया समझौता-बागडे

एयर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

एयर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भाजपा देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भाजपा देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे

डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे

सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत

सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत

देश की तीनों सेनाओं और वैज्ञानिकों को उनके योगदान के लिए सैल्यूट, संबोधन में बोले PM मोदी

देश की तीनों सेनाओं और वैज्ञानिकों को उनके योगदान के लिए सैल्यूट, संबोधन में बोले PM मोदी

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम किया संबोधन, कहा- युद्ध में हर बार हमने पाक को धूल चटाई है

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम किया संबोधन, कहा- युद्ध में हर बार हमने पाक को धूल चटाई है

सीमा पर फायरिंग पूरी तरह से बंद, भारत-पाकिस्तान में DGMO लेवल पर बनी सहमति

सीमा पर फायरिंग पूरी तरह से बंद, भारत-पाकिस्तान में DGMO लेवल पर बनी सहमति