Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

शाहीन परवीन को मिला मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया अवॉर्ड

13 मई, 2025 11:03 AM
मुंबई : मॉडल एक्ट्रेस शाहीन परवीन को थाईलैंड के पटाया, बैंकॉक में अर्थ टू स्काई प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया अवॉर्ड और क्राउन से सम्मानित किया गया है। मिस्टर, मिसेज और मिस 2025 इंटरनेशनल रैम्प एंड फैशन शो का आयोजन थाईलैंड में किया गया। इस शो की विजेता रही शाहीन परवीन। इस फैशन शो के ऑर्गनाइज़र पार्थ कोटक और सुनीता बावा हैं। सबसे पहले भारत में शो ऑर्गनाइज किया गया, जिसमें कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इस रैम्प और फैशन शो में कई राउंड हुआ लगभग हफ्ते भर चले इस शो की विजेता शाहीन परवीन रही। इस शो में चयन के बाद लगभग चौदह फाइनलिस्ट को थाईलैंड भेजा गया। वहाँ भी फैशन शो तीन चार राउंड में हुआ और मिसेज वर्ल्ड लॉरियल इंडिया 2025 का खिताब शाहीन परवीन को मिला।
 
शाहीन ने इस शो के दौरान अपना अनुभव बताया कि यह शानदार फैशन शो रहा। यह इनका पहला फैशन शो रहा जो इतने बड़े लेवल पर हुआ। शाहीन ने आगे बताया कि ऑर्गनाइज़र पार्थ कोटक, सुनीता बावा और उनकी टीम सहित उनके को-मॉडल का सहयोग उन्हें मिला। इस फैशन शो का हिस्सा बनना बेहद सुखद और मनोरंजक रहा। 
आपको बता दें कि इससे पहले वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में शाहीन सम्मानित हो चुकी हैं। इस अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल का अवार्ड मिला।
शाहीन म्यूजिक वीडियो और सीरीज में काम करने वाली हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है जिसमें तनिष्क ज्वेलरी, साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन शामिल हैं। शाहीन ने अपने कैरियर की शुरुआत कोलकाता से बतौर मॉडल के रूप में किया। हुनर और अनुभव के साथ उन्हें इंडस्ट्री में आने का मौका मिला।
 
शाहीन परवीन बिहार की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। उसके बाद वह झारखंड चली आयी। शादी के पश्चात वह कोलकाता आकर रहने लगी और अपनी आगे की शिक्षा भी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया और प्रैक्टिस भी की लेकिन उनका मन अभिनय के सागर में ही गोते खा रहा था। उनके परिवार ने उनके इस सपने को पूरा करने में उनकी पूरी सहायता की। शाहीन परवीन को जिम, योगा, कुकिंग, ट्रैवलिंग पसंद है। सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान उसके फेवरेट अभिनेता हैं। तो वहीं अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें पसंद है।
शाहीन परवीन कहती हैं कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकते। आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी। सपने देखो और उसे पूरा करने का हौसला रखो। शाहीन ने बताया कि उसे भी अपनी मंजिल पाने के लिए कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर पहला कदम रखने में सफल रही।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...