Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

21 जुलाई, 2025 12:55 PM

सिरसा ।(सतीश बंसल) बच्चों को भोग लगाकर आशीर्वाद लेने की मुहिम में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट जिला के गाँव खारिया में पहुंचा और प्रतिभा सम्मान समारोह का हिस्सा बना। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट के प्रधान भाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की, जबकि उनके पुत्र मनीष सिंगला ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल के बच्चों व मैनेजमेंट कमेटी ने सिंगला परिवार का स्वागत किया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट के प्रधान भाल सिंह ने कहा कि गांव के 15 शिक्षकों द्वारा जनवरी 2018 में ट्रस्ट की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य कैरियर गाइडेंस व मोटिवेशनल सेमिनार करवाना, हर वर्ष 10वीं व 12वीं क्लास के मेरिट प्राप्त बच्चों और उस वर्ष सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित करना, हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन बोर्ड के CET पैटर्न पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना और उसके आधार पर परीक्षा लेकर बच्चों को सम्मानित करना इत्यादि हैं। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा 2021 में निशुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत से ग्रामीण आँचल में रोजगार क्रांति का आगाज हुआ, जिसकी बदौलत अब तक करीब 100 युवा सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान समय में गांव व दानवीरों के सहयोग से अत्याधुनिक वाई-फाई, कंप्यूटर, AC, डिजिटल बोर्ड व तमाम अन्य सभी सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय में 150 से भी ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो गणेशी लाल ने कहा कि हम बच्चों के साथ भोजन करने के रूप में उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। बच्चे परमात्मा का स्वरूप हैं और जब इस स्वरूप के दर्शन करते है तो आत्मिक तौर पर तृप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता पिता की सेवा करें और पूरी निष्ठा के साथ उनकी पूजा करें, यकीनन हर दिशा में कामयाबी हासिल होगी। मनीष सिंगला ने कहा कि अगर जीवन में सब कुछ हासिल करना हैं तो उसका एक ही मंत्र है माता पिता की सेवा। माता पिता के कदमों में जन्नत हैं। एक बार माँ के कदमों में सिर रखकर देखे तो आत्मिक तौर पर तृप्ति होगी । अपने आप को परमात्मा को कुछ इस तरह सौंप दो और निश्चिंत होकर अपने तय निर्णय की तरफ़ चले। मौन रहने की कला जरूर सीखे इससे आप कभी अशांत नहीं होंगे। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं कक्षा 14 स्टूडेंट्स व 12वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले 37 विद्यार्थियों और पिछले 1 साल के दौरान सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले 25 युवाओं को प्रो गणेशी लाल ने सम्मानित किया। मनीष सिंगला ने माँ का भजन सुनाकर सभी को भावुक कर दिया । इस मौके पर प्रधान भाल सिंह, सरपंच माया देवी, पूर्व सरपंच राजकुमार नैन, सेवानिवृत प्रिंसिपल आत्माराम नैन, जयपाल नैन, दलीप सिंह, पवन गोयल, आत्माराम, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया सहित गौशाला कमेटी, ब्लॉक समिति सदस्य इत्यादि मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता