Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा-यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी मैक्रों की सुरक्षा में बड़ी चूक! एक के बाद एक धमा*कों से दहला सीरिया, होटल के पास ब्ला*स्ट सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी इंडोनेशिया के इस शहर में IIM खोलेगा भारत, PM मोदी के दौरे पर हुए और क्या-क्या समझौते? भारत इंडोनेशिया में प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण में मदद करेगा, पीएम मोदी बुधवार को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे

मनोरंजन

‘राहु केतु’ में नजर आएंगे पुलकित सम्राट

03 अप्रैल, 2025 12:30 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट फिल्म ‘राहु केतु’ में काम करते नजर आएंगे। मशहूर एंटरटेनमेंट हाउस जी स्टूडियोज ने अपनी नई महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राहु केतु’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए मशहूर पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण शर्मा और शालिनी पांडे भी अहम किरदारों में है। यह फिल्म दर्शकों को हंसी, फैंटेसी और शानदार कहानी के सफर पर ले जाने का वादा करती है। फिल्म ‘राहु केतु’ का निर्देशन विपुल विग कर रहे हैं।

एक भव्य मुहूर्त के साथ फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई, जिसमें जोश और उत्साह देखने लायक था। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, जो हिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, एक बार फिर साथ नजर आएंगे। उनकी पॉपुलर ब्रोमांस जोड़ी एक बार फिर यादगार और मजेदार पलों से भरपूर होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए पुलकित सम्राट ने लिखा,कुछ लोग इसे किस्मत कहते हैं, हम इसे प्तराहुकेतु का खेल कहते हैं! और ये आपके जीवन में भी जल्द ही प्रवेश करेंगे, शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के दिलचस्प टाइटल और अनोखे कांसेप्ट ने पहले ही सिनेमा प्रेमियों में काफी उत्सुकता जगा दी है। फिल्म से दर्शकों को हास्य, फैंटेसी और बड़ी-बड़ी कहानियों का दिलचस्प मिश्रण मिलने की उम्मीद है। निर्देशक की नई सोच, दमदार कास्ट और अनुभवी प्रोडक्शन टीम के साथ ‘राहु केतु’ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया